पंजाब के छात्रों को बड़ी राहत, बर्थ सर्टिफिकेट अपडेट करने की समय सीमा बढ़ी
पंजाब सरकार ने डिजिटाइज्ड जन्म प्रमाणपत्र अपडेट न कर पाने वाले छात्रों को राहत देते हुए यूनिफाइड स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने की ...और पढ़ें

जन्म प्रमाणपत्र अपडेट करने की समय सीमा बढ़ी।
HighLights
जन्म प्रमाणपत्र अपडेट की समय सीमा बढ़ाई गई
आठवीं कक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक का समय
नौवीं-दसवीं के छात्रों को अगले सत्र तक मोहलत
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने डिजिटाइज्ड जन्म प्रमाणपत्र अपडेट नहीं करा पाने वाले विद्यार्थियों को राहत देते हुए यूनिफाइड स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने की समय सीमा बढ़ा दी है।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने वीरवार को बताया कि आठवीं कक्षा के जिन विद्यार्थियों के डिजिटाइज्ड जन्म प्रमाणपत्र अभी तक अपडेट नहीं हुए हैं, उन्हें अब 30 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।
वहीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आवश्यक सुधार और दस्तावेज अपडेट करने के लिए अगले शैक्षणिक सत्र तक की मोहलत मिलेगी।
बैंस के अनुसार यूनिफाइड स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल इसी पहल का हिस्सा है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का रिकार्ड ऑनलाइन तैयार किया जा रहा है। हालांकि, कई विद्यार्थियों और अभिभावकों को डिजिटाइज्ड जन्म प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने में व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
शिक्षा मंत्री ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अभिभावकों के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जिन विद्यार्थियों के दस्तावेज लंबित हैं, उन्हें समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।