Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी, CISF की महिला जवान ने जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 05:38 PM (IST)

    Kangana Ranaut Slapped Video हिमाचल में मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गईं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज दिल्ली जा रही थीं। इस बीच चंडीगढ़ एयरपोर ...और पढ़ें

    कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी हुई (सोशल मीडिया)।
    कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी हुई (सोशल मीडिया)।

    HighLights

    1. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को मारा थप्पड़
    2. वह आज दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं
    3. CISF गार्ड कंगना रनौत के किसान आंदोलन के खिलाफ बयान को लेकर नाराज थीं

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर तैनात सीआईएसएफ की एक महिला जवान कुलविंदर कौर (Kulwinder Kaur) ने हाल ही में सांसद बनी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut Slapped Video) को थप्पड़ मार दिया।

    यह घटना उस समय हुई जब कंगना दिल्ली के लिए विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट यूके 707 से रवाना हो रही थीं। इस घटना के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी निर्धारित फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। कंगना ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    CISF जवान और कंगना के बीच हुई बहस

    बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट लाउंज में सिक्योरिटी चेक के दौरान कंगना और कुलविंदर कौर (Kulwinder Kaur Vs Kangana Ranaut) के बीच बहस हो गई। यह बहस कंगना की ओर से किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर दिए गए बयानों को लेकर हुई।

    सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर कंगना के बयानों से नाराज थीं, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। एयरपोर्ट प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और सीआईएसएफ ने भी अपने स्तर पर जांच के आदेश दिए हैं।

    कंगना के साथ गलत व्यवहार

    एयरपोर्ट थाने के डीएसपी कुलजिंदर सिंह ने इस मामले में बताया कि उनके पास अभी थप्पड़ मारने की शिकायत नहीं आई है, लेकिन सीआईएसएफ की एक महिला जवान ने कंगना रनौत के साथ गलत व्यवहार किया है, इसकी सूचना मिली है।

    इस मामले में अभी सीआईएसएफ जांच कर रही है। आरोपित महिला कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। जब इस मामले में कोई शिकायत आएगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।

    गौरतलब है कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के दौरान इंटरनेट मीडिया के जरिए आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। जिसकी पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों ने कंगना के इस बयान की कड़ी निंदा की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: मंडी की सांसद कंगना रनौत दिल्ली के लिए रवाना, संसद में कदम रखने से पहले लिया मां का आशीर्वाद