यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सरकार की नीतियों पर मुहर, 2027 का रास्ता...', पंजाब उपचुनाव परिणाम पर अमन अरोड़ा समेत कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
पंजाब उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस ने एक सीट पर कब्जा जमाया है। बीजेपी का खाता नहीं खुल सका। ...और पढ़ें

पंजाब में चार सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। पंजाब में तीन सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की है। एक सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया। बीजेपी का खाता नहीं खुल सका। चुनाव परिणाम पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के पार्टी प्रधान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रदेश में चार में से तीन सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाकर लोगों ने सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। इस चुनाव ने साबित कर दिया है कि लोगों में पार्टी की ओर से किए जा रहे कामों को लेकर हमारे प्रति पूरी सहानुभूति है।
बरनाला सीट हम क्यों हारे, इस पर हम मंथन करेंगे, क्योंकि यह सीट तो हमने पांच महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में भी जीती थी। नगर निगम चुनाव पर असरइन चुनाव का असर आपको नगर निगम के चुनाव में भी देखने को मिलेगा। कार्यकर्ता काफी खुश हैं और वह इस खुशी को नगर निगम के चुनाव में भी व्यक्त करेंगे।
- अमन अरोड़ा, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष
यह सरकारी तंत्र की जीत है। उपचुनाव में सरकार ने अपनी तमाम मशीनरी का उपयोग किया। इसके बावजूद भाजपा ने उन सभी सीटों पर अच्छा वोट लिया जो उन्होंने कभी नहीं लड़ी। हमें लगता है कि हमने 2027 का काफी रास्ता तय कर लिया है। यह सही है कि हमारी अपेक्षा के अनुसार हमारे पक्ष में वोट नहीं मिले, हम इस पर मंथन करेंगे।
पंचायत चुनाव में सरकार ने कइयों के नामांकन फाड़ दिए थे, लेकिन शहरों में हम बेहद मजबूत हैं और सरकार की धक्केशाही नहीं चलने देंगे। कई शहर हमारे गढ़ हैं। हम सरकार की धक्केशाही का कड़ा जवाब देंगे।
-डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश उपप्रधान, भाजपा
मैं चुनावी नतीजों से निराश नहीं हूं। तीन सीटों पर शिरोमणि अकाली दल के न लड़ने के कारण यह वोट आम आदमी पार्टी को चला गया। हमारा वोट बैंक वहीं पर खड़ा है। लोकसभा में हमें बीस हजार वोट मिले। अब 50 हजार मिले हैं हमने अढ़ाई गुणा वोट बढ़ा लिए।
नगर निगम चुनाव पर असर नगर निगम के चुनाव में इनका कोई प्रभाव नहीं होगा। कांग्रेस सभी सीटों पर पूरे बल से लड़ेगी। पंचायत चुनाव में इन्होंने जो धक्केशाही की उसका प्रतिक्रम सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है। मुझे लगता है कि सरकार इससे सबक सीख लेगी।
-अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रदेश प्रधान, कांग्रेस
यह भी पढ़ें- Punjab ByPoll result: विधायक बनने से चूकीं जतिंदर कौर रंधावा, आगे चुनाव लड़ने की अब कोई संभावना नहीं