Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh News: राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहनों के चालान का भुगतान करने पहुंचे सैकड़ों लोग, लगी लंबी लाइन

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 02:30 PM (IST)

    चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की अपील के बाद सुबह से ही स्थानीय लोग अपने वाहनों के चालान का भुगतान करने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में लाइन लगाकर खड़े हुए हैं ...और पढ़ें

    वाहनों के चालान के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में लगी लंबी कतार।
    वाहनों के चालान के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में लगी लंबी कतार।

    चंडीगढ़, जागरण संवाददाता: जिला न्यायालय सेक्टर-43 में आज राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई है। लोक अदालत में पेंडिंग ट्रैफिक चालान का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए सुबह से ही अदालत परिसर में सैकड़ों लोग अपने वाहन के चालान का भुगतान करने के लिए पहुंचे हैं। लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

    सुबह नौ से शाम पांच बजे तक लंबित ट्रैफिक चालान का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, चालान की कॉपी सुबह नौ से 11 बजे तक जमा होनी थी। इसके बाद चालान की राशि का भुगतान होगा।

    ट्रैफिक पुलिस ने की लंबित मामलों के निस्तारण की अपील

    बता दें कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इंटरनेट मीडिया और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से लंबित पड़े अपने ट्रैफिक चालान का निस्तारण करने की अपील की गई थी। अगर किसी वाहन चालक का शहर में चालान कटा है या लंबित है तो वह लोक अदालत में चालान की राशि का भुगतान कर सकता है।

    ये भी पढ़ें: Punjab: पुलिसवाले के भाई ने किया वर्दी को दागदार, शराब तस्करी करने पर लोगों ने निर्वस्त्र कर जूते से की धुनाई