विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhagwant Mann Marriage: भगवंत मान की दुल्हन ने शादी के पहले दिन की तस्वीरें शेयर करके लिखा- दिन शगनां दा चढ़िया...

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Thu, 07 Jul 2022 11:02 AM (IST)

Bhagwant Manns Wedding Updates पंजाब के सीएम भगवंत मान आज विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। मान की होने वाली पत्नी डा. गुरप्रीत कौर मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। गुरप्रीत कौर ने आज अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी के दिन की पहली तस्वीर शेयर की।

Bhagwant Mann Marriage: भगवंत मान की दुल्हन ने शेयर की अपनी तस्वीर।
Bhagwant Mann Marriage: भगवंत मान की दुल्हन ने शेयर की अपनी तस्वीर।

जेएनएन/एएनआइ, चंडीगढ़। Bhagwant Mann's Wedding Updates: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। वह हरियाणा की रहने वाली डाक्टर गुरप्रीत कौर से शादी कर रहे हैं। डा. गुरप्रीत कौर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आज की पहली तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा दिन शगनां दा चढ़िया...

भगवंत मान का विवाह कार्यक्रम बेहद सादा रखा गया है। इसमें भगवंत मान व डा. गुरप्रीत के परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी परिवार सहित शामिल होंगे।

शादी में शामिल होने के लिए आम आदमी पार्टी के कन्वीनर व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। केजरीवाल ने मान को शुभकामनाएं दीं। केजरीवाल ने कहा, आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा भी पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा, "उनकी मां का सपना था कि अपने बेटे का घर फिर से बसते हुए देखे। एक छोटा सा कार्यक्रम रखा है सिर्फ घर परिवार के लोग शामिल होंगे।''

32 वर्षीय डा. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं और पेशे से एमबीबीएस डाक्टर हैं। वह और 48 वर्षीय भगवंत मान पिछले करीब डेढ़ साल से काफी नजदीक थे। दोनों के परिवार एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं।

गुरप्रीत कौर अकसर भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर के साथ शापिंग करने के लिए भी जाती रही हैं। बहन मनप्रीत कौर और मां हरपाल कौर के कहने के बाद ही भगवंत मान शादी के लिए तैयार हुए।

गुरप्रीत के पिता रह चुके हैं सरपंच, चाचा आप में

डा. गुरप्रीत इस समय पटियाला जिले के राजपुरा में रहती हैं। उनके पिता इंद्रजीत सिंह नत पिहोवा खंड के गांव मदनपुर के पूर्व सरपंच हैं। वह अब परिवार सहित मोहाली में रहते हैं। डा. गुरप्रीत कौर की दो बड़ी बहनें हैं। एक अमेरिका व दूसरी आस्ट्रेलिया में रहती हैं। डा. गुरप्रीत कौर के चाचा एडवोकेट गुरविंद्र जीत सिंह नत ने पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।

उन्होंने 1991 में पिहोवा विधानसभा से आजाद चुनाव लड़ा था। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के भी नजदीकी थे। उन्होंने बाद में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला समेत कई लोगों ने दी बधाई

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने मान को फोन करके बधाई दी है। इसके अलावा सत्ता पक्ष समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने इंटरनेट मीडिया पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके ओम बिरला समेत अन्य लोगों का धन्यवाद किया। वहीं, शाम किन्नरों की एक टोली मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची और बधाई दी।

यह भी पढ़ें-Bhagwant Mann से पहले इस पूर्व विधायक ने भी की थी दूसरी शादी, पढ़ें पूर्व सीएम चन्नी के करीबी निम्मा की लव स्टाेरी