'जो नहीं मिला उसे दफा कीजिए...', क्या फिर से BJP में शामिल होंगे नवजोत सिंह सिद्धू? खुद शेयर किया वीडियो
नवजोत सिंह सिद्धू के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने पंजाब में राजनीतिक अटकलों को तेज कर दिया है। कांग्रेस नेतृत्व की बैठक से बाहर रखे जाने के बाद उनका वी ...और पढ़ें

क्या फिर से BJP में शामिल होंगे नवजोत सिंह सिद्धू? फाइल फोटो
HighLights
सिद्धू के सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी चर्चा तेज।
कांग्रेस बैठक से बाहर रहने पर नाराजगी का संकेत।
पत्नी की गडकरी से मुलाकात ने भाजपा वापसी की अटकलें बढ़ाईं।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसके बाद सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। साथ ही अटकलों का बाजार भी गरम हो गया है।
कांग्रेस नेतृत्व की बैठक से दूर रखे जाने पर उनकी नाराजगी को भी जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर करीब 20 सेकेंड के वीडियो संदेश के जरिए वे किस तरफ इशारा करना चाहते हैं? कहीं उनका इशारा अब फिर से बीजेपी ज्वाइन करने पर तो नहीं है। क्योंकि, जिस तरह से अटकलें लगाई जा रही हैं, उससे यही लगता है कि उनका निशाना कांग्रेस और निगाहें बीजेपी पर है।
20 सेकेंड के वीडियो संदेश में क्या बोले
नवजोत सिंह सिद्धू बगीचे में शांत वातावरण के बीच चाय का कप थामे नजर आ रहे हैं। अपने संदेश में कह रहे हैं गुरु, जिंदगी से थोड़ी वफा कीजिए, जो नहीं मिला उसे दफा कीजिए, हर कोई नहीं है आपके काबिल, अकेले बैठकर चाय का मजा लीजिए।
इस संदेश को उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, दो दिन पहले कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की थी। इसमें राहुल गांधी सहित पंजाब के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। लेकिन इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू को आमंत्रित नहीं किया गया।
खबरें और भी
View this post on Instagram
नितिन गडकरी से मिली थीं पत्नी नवजोत कौर
कांग्रेस से सस्पेंड किए जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने खुद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से साझा की थी, साथ ही तस्वीरें भी शेयर की थी। इस मुलाकात के बाद भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि ठीक एक साल बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाला है। पंजाब चुनाव 2027 की तैयारी जोरों से शुरू हो गई है। चुनाव से पहले सिद्धू का यह संदेश बहुत कुछ इशारा कर रहा है।