विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मान-बैंस के बाद अब मीत हेयर चड़ेंगे घोड़ी, बेहद खूबसूरत हैं होने वाली पत्नी; सामने आई पहली तस्वीर और शादी के तारीख

By Gurpreet CheemaEdited By: Gurpreet Cheema
Updated: Thu, 26 Oct 2023 05:41 PM (IST)

पंजाब सरकार में मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर जल्द ही दुल्हा बनने वाले हैं। उनकी होने वाली बीवी बेहद खूबसूरत हैं। मीत हेयर उत्तरप्रदेश के मेरठ में रहने ...और पढ़ें

पंजाब सरकार में मंत्री मीत हेयर नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
पंजाब सरकार में मंत्री मीत हेयर नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री मीत हेयर तीसरे ऐसे मंत्री होंगे जो विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की सरकार बनने के बाद शादी हुई थी।

मीत हेयर के बाद अब केवल भगवंत मान की कैबिनेट की अनमोल गगन मान ही ऐसी मंत्री बची हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। अब तक की सबसे युवा कैबिनेट में तीन मंत्री ऐसे थे जिनका विवाह नहीं हुआ था ।

मीत हेयर जो इस समय जल स्रोत विभाग के मंत्री हैं, इनके विवाह की रस्में सात और आठ नवंबर को संपन्न होंगी। मीत हेयर का विवाह मेरठ की डॉक्टर गुरवीन कौर के साथ तय हुआ है। डॉक्टर गुरवीन कौर के पिता भूपेंद्र सिंह हाल ही में संपन्न हुए एशियाई खेलों में भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से चीफ की तौर पर भेजे गए थे। भारत पाक विभाजन के बाद भूपेंद्र सिंह बाजवा का परिवार भारत आकर मेरठ में बस गया था। डॉ. गुरवीन कौर रेडियोलाजिस्ट हैं।

मीत हेयर के खास लोगों का कहना है कि समारोह सादा रखा जाएगा। आनंद कारज और रिसेप्शन में केवल परिवारिक सदस्यों और निकटवर्तियों को ही बुलाया गया है।

मार्च में आप विधायक हरजोत बैंस ने की थी शादी

गौरतलब है कि इसी साल आम आदमी पार्टी के विधायक और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आईपीएस अधिकारी ज्योती यादव के साथ विवाह किया था। उन्होंने नंगल के पास विभोर साहिब गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से विधायक हरजोत सिंह बैंस ने शादी की थी। उनसे पहले पिछले साल जुलाई में सीएम भगवंत मान भी परिणय सूत्र में बंधे थे।