Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंडीगढ़ में शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहनों को गलत ढंग से छुआ; भागने लगी तो कंधे पर बुझा दी जलती सिगरेट

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 09:33 PM (IST)

    Punjab News चंडीगढ़ में शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। नाबालिग बहनों को गलत ढंग से छुने वाले व्यक्ति ने भागने की कोशिश करने वाली लड़की के कंधे ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ में शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहनों को गलत ढंग से छुआ
    चंडीगढ़ में शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहनों को गलत ढंग से छुआ

    HighLights

    1. पुलिस ने घर से फरार आरोपित को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
    2. अदालत में आरोपित को पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत भेजा गया।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना एरिया में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। नाबालिग बहनों को गलत ढंग से छुने वाले व्यक्ति ने भागने की कोशिश करने वाली लड़की के कंधे पर जलती सिगरेट बुझा दी। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दी।

    सेक्टर-31 थाना पुलिस ने घर से फरार आरोपित को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। जिला अदालत में आरोपित को पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत भेजा गया। पुलिस ने आरोपित रामदरबार निवासी 24 वर्षीय रोहित के खिलाफ आइपीसी की धारा 354, 354ए व पाक्सो एक्ट 8, 12 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    घर के बाहर खेल रही थी दोनों बहनें

    जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने सेक्टर-31 थाना पुलिस में मामले की शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां घर के बाहर खेल रही थी। उसकी बड़ी बेटी की उम्र 9 साल और छोटी बेटी की उम्र 8 साल है।

    यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टाइल में रुकवाई बोलेरो, दरवाजा खोला तो निकला मनप्रीत बादल का हमशक्ल; किरकिरी करवाकर वापस लौटी टीम

    इस दौरान उसके साथ एक अज्ञात आरोपित ने बच्चियों के साथ घिनौनी वारदात की है। आरोपित ने पहले बच्चियों को गलत ढंग से छुआ और विरोध कर भागने लगी उसकी बड़ी बेटी के कंधे पर जलती सिगरेट बुझा दी।

    पहली बड़ी और फिर छोटी बेटी से छेड़छाड़

    शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसकी बड़ी बेटी भागते हुए घर में घुसती है। उसने कारण पूछने पर बताया कि एक अंकल उसके साथ अचानक छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने खुद को बचाकर भागने की कोशिश किया तो उस अंकल ने अपने हाथ में जलती सिगरेट उसके कंधे पर बुझा दी।

    खबरें और भी

    किसी तरह वह भागकर घर में पहुंची है। वहीं, थोड़ी देर में उसकी छोटी बेटी ने भी अपने पिता को अज्ञात व्यक्ति के तरफ से छेड़छाड़ करने की बात बताई। इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस में अज्ञात आरोपित के खिलाफ शिकायत दी।

    सीसीटीवी कैमरे की मदद से टीम ने पकड़ा

    एसपी सिटी मृदुल ने मामले को गंभीरता से मद्देनजर डीएसपी दलबीर सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी राम रत्न शर्मा की एक टीम गठित की। टीम ने तकनीकी टीम की मदद से सीसी कैमरे की जांच पर आरोपित की पहचान कर ली। इसके बाद वारदात के समय उसके आसपास सक्रिय मोबाइल नंबर और फोटो की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: Bathinda: विजिलेंस ने मनप्रीत बादल के करीबियों पर कसा शिकंजा, घर पर की छापेमारी; खास लोगों से पूछताछ जारी