विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ATM कार्ड लेकर हो जाता रफूचक्कर, फिर बनाता था ठगी का शिकार; मोहाली में शातिर गिरफ्तार

Published: Mon, 07 Sep 2026 08:37 PM (IST)

मोहाली पुलिस ने लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से विभिन्न बैंकों के 134 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

मोहाली पुलिस ने पकड़ा शातिर ठग। (सांकेतिक फोटो)

मोहाली पुलिस ने पकड़ा शातिर ठग। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ में आया।

  2. विभिन्न बैंकों के 134 एटीएम कार्ड बरामद।

  3. लुधियाना का रहने वाला है शातिर युवक।

एटीएम लेकर हो जाता था रफूचक्कर, फिर बनाता था लोगों को ठगी का शिकार
-एटीएम ठगी के आरोपित को किया गिरफ्तार, 134 एटीएम कार्ड बरामद
संवाद सहयोगी, कुराली (मोहाली)। एटीएम से पैसे निकालने आए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक युवक को थाना सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से विभिन्न बैंकों के 134 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

एसएसपी मोहाली वरुण शर्मा ने बताया कि आठ अगस्त को बलजीत सिंह, जो गांव महरमपुर टप्परियां का निवासी है, पैसे निकालने के लिए निहोलका रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ पर गया।

वहां पहले से खड़े एक युवक ने उसे अंदर बुलाया। जब बलजीत सिंह ने अपने कार्ड से पैसे निकालने की कोशिश की, तो एटीएम से पैसे नहीं निकले। इसी दौरान, उस युवक ने मदद के बहाने बलजीत सिंह का एटीएम कार्ड ले लिया और मौके से फरार हो गया।

बलजीत सिंह को शाम करीब पांच बजे अपने खाते से 53,000 रुपये की निकासी का संदेश मिला, जिसके बाद उसने थाना सिटी में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हर्ष मोहन ने बताया कि एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर आरोपी का चेहरा सामने आया।

करीब तीन हफ्ते बाद, 4 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी निहोलका रोड स्थित एटीएम के बाहर फिर से किसी नए शिकार की तलाश में खड़ा है। बलजीत सिंह की सहायता से पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपित की पहचान लुधियाना निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ लुधियाना सहित विभिन्न थानों में पहले से लगभग छह मामले दर्ज हैं।

सुमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका रिमांड हासिल किया गया। इस घटना ने एटीएम सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं और पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।