' चार करोड़ नहीं दिए तो राणा बलाचौरिया जैसा हाल करेंगे'; मोहाली में बिल्डर को रंगदारी के लिए धमकी
मोहाली के खरड़ में एक बिल्डर से विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर चार करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को कौशल चौधरी गिरोह का बदमाश ...और पढ़ें

बिल्डर को विदेशी मोबाइल नंबर से धमकी भरी व्हाट्सएप कॉल और मैसेज।
HighLights
विदेश नंबर से धमकी भरी व्हाट्सएप कॉल और मैसेज।
बिल्डर और उसका परिवार सहमा हुआ है।
धमकी देने वाले ने खुद को कौशल चौधरी गिरोह का बताया।
जागरण संवाददात, मोहाली। खरड़ क्षेत्र में एक बिल्डर से चार करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। उसे विदेशी मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज कर धमकी दी गई है कि आनाकानी की तो राणा बलाचौरिया जैसा हाल कर देंगे।
धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर कौशल चौधरी गिरोह का बदमाश बताया है। पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब तकनीकी टीम काॅल डिटेल, व्हॉट्सएप संदेश और विदेशी नंबर की जांच में जुटी है।
पंजाब के कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी राणा बलाचौरिया इस बिल्डर के अच्छे दोस्त थे। बदमाशों ने राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसी वजह से बिल्डर और उसका परिवार सहमा हुआ है।
बिल्डर ने पुलिस को काल रिकाॅर्डिंग भी सौंपी है। यह भी बताया कि 19 दिसंबर 2025 की देर रात कुछ संदिग्ध लोग उसके घर के बाहर घूमते दिखाई दिए। ऐसे में उसे रेकी किए जाने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि डरने की जरूरत नहीं, आरोपितों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।