Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली में हादसा; रॉन्ग साइड दौड़ाई कार, स्कूटी सवार दो महिलाओं समेत तीन को टक्कर मारकर फरार, एक ने तोड़ा दम

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 07:11 PM (IST)

    मोहाली में दारा स्टूडियो के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो महिलाओं समेत तीन को टक्कर मार दी। इस हादसे में बिंदू नामक महिला क ...और पढ़ें

    फेज-6 स्थित दारा स्टूडियो के पास हुए हादसे में महिला की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो)

    फेज-6 स्थित दारा स्टूडियो के पास हुए हादसे में महिला की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. दारा स्टूडियो के पास हादसा।

    2. एक महिला पीजीआई में भर्ती।

    3. पुलिस को कार चालक की तलाश।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो महिलाओं समेत तीन को टक्कर मारी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला का पीजीआई में इलाज चल रहा है।

    हादसा फेज-6 स्थित दारा स्टूडियो के पास हुआ। बलौंगी थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शाम के समय स्कूटी पर जुझार नगर से सेक्टर-16 चंडीगढ़ जा रहा था।

    उनके साथ निर्मला देवी और बिंदू भी थीं। दारा स्टूडियो के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।

    तुरंत लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बिंदू की मौत हो गई। निर्मला देवी का चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।