मोहाली में 5 बेटियाें के पिता सरकारी ठेकेदार ने की आत्महत्या, सिर में मारी गोली; बेटे-पत्नी की मौत से था परेशान
मोहाली के खरड़ में एक सरकारी ठेकेदार शरणजीत सिंह ने अपने घर में सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारी। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
मोहाली के खरड़ में ठेकेदार ने की आत्महत्या।
बेटे और पत्नी की मौत से था मानसिक तनाव।
सिर में गोली मारकर जीवन लीला समाप्त की।
जागरण संवाददाता, मोहाली। खरड़ के छज्जू माजरा स्थित मॉडल टाउन में पांच बेटियों के पिता सरकारी ठेकेदार ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारी। खून से लथपथ शव घर के बेडरूम में बेड के पास फर्श पर पड़ा मिला।
57 वर्षीय शरणजीत सिंह पत्नी और बेटे की मौत के बाद सदमे में रहने लगा था। वह अपनी बेटियों और पिता सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार 73 वर्षीय छिंदर सिंह के साथ रह रहा था। सबसे छोटी बेटी की उम्र महज 3 साल है।
वह अपनी एक पोती के साथ सीपी मॉल गए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे दूसरी पोती सुखमनी की कॉल आई, जिसने बताया कि उसके पिता को गोली लगी है। यह सुन छिंदर सिंह तुरंत घर पहुंचे।
देखा कि शरणजीत के सिर पर गोली लगी थी। वह बेडरूम में बेड के पास खून से लथपथ पड़ा था। तुरंत डायल 112 पर कॉल की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शरणजीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि पिता के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है, जिन्होंने बताया कि शरणजीत सिंह के बेटे अमनजीत सिंह की 2018 में मौत हो गई थी और फिर 2025 में पत्नी डॉ. सुखदीप कौर की साल 2025 में मौत हो गई।
बेटे और पत्नी की मौत के बाद शरणजीत मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसने सरकारी ठेके लेने का काम छोड़ दिया था। सिविल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।