गैस बिल अपडेट कराने और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के मैसेज से रहें अलर्ट, मोहाली में दो लोगों ने 40 लाख गंवाए
मोहाली के जीरकपुर में साइबर ठगों ने गैस बिल अपडेट और शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर दो लोगों से 40 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज क ...और पढ़ें

साइबर ठग अपना रहे अलग-अलग हथकंड़े।
HighLights
एक से 22.80 लाख और दूसरे से 17.20 लाख रुपये ठगे।
गैस बिल अपडेट और शेयर ट्रेडिंग के बहाने धोखाधड़ी।
साइबर पुलिस ने जांच शुरू की, लोगों को सतर्कता की अपील।
जागरण संवाददाता, मोहाली। गैस बिल अपडेट कराने के बहाने और दूसरे को शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का मैसेज आए तो अलर्ट हो जाएं। यह साइबर ठगों की साजिश हो सकती है। इसी तरीके से जीरकपुर में दो लोगों से 40 लाख रुपये ठग लिए गए। जिला साइबर क्राइम थाना मोहाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में जीरकपुर निवासी दीवान चंद के मोबाइल पर गैस बिल अपडेट करने से संबंधित एक मैसेज आया। मैसेज को सही मानते हुए उन्होंने उसमें दिए गए निर्देशों का पालन किया। इसी दौरान साइबर आरोपितों ने उनकी बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल कर ली और उनके खाते से करीब 17.20 लाख रुपये उड़ा दिए।
दूसरे मामले में जीरकपुर निवासी 50 वर्षीय आशुतोष त्रिवेदी को अप्रैल माह में व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। लिंक के जरिए उन्हें '202 इंडियन हाई नेट वर्थ ट्रेडिंग' नामक ग्रुप से जोड़ा गया, जहां खुद को शेयर बाजार विशेषज्ञ बताने वाले लोग निवेश पर भारी मुनाफे का दावा कर रहे थे। उनके झांसे में आकर आशुतोष ने अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर कुल 22.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
बाद में जब उन्होंने निवेश की गई राशि और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने जिला साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी।
पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। पुलिसंन ने कहा कि ठगी की रकम जिन खातों में भेजी गई, उनके खाताधारकों की पहचान कर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
खबरें और भी
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गैस, बिजली या अन्य यूटिलिटी सेवाओं से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें। इसी तरह सोशल मीडिया या मैसेजिंग एप पर मिलने वाले निवेश और अधिक मुनाफे के दावों से भी सतर्क रहें।