Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डेंगू-मलेरिया से लोगों को कैसे बचाएगा मोहाली प्रशासन? इंतजाम जांचने पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:30 PM (IST)

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की 10 सदस्यीय टीम ने मोहाली में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के प्रबंधों का जायजा लिया। टीम ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों ...और पढ़ें

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने डेंगू-मलेरिया के बचाव के लिए अस्पतालों में किए इंतजाम के बारे में जाना। (प्रतीकात्मक फोटो)

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने डेंगू-मलेरिया के बचाव के लिए अस्पतालों में किए इंतजाम के बारे में जाना। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. केंद्रीय टीम ने मोहाली में डेंगू-मलेरिया रोकथाम का जायजा लिया।

    2. गांव बलौंगी, जिला अस्पताल, डेराबस्सी और ढकोली का निरीक्षण किया।

    3. स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर संतोष, जागरूकता बढ़ाने के निर्देश।


    जागरण संवाददाता, मोहाली। डेंगू और मलेरिया से लोगों को बचाने के लिए क्या इंतजाम किए हैं, यह जांचने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की 10 सदस्यीय टीम ने सोमवार को मोहाली पहुंची।

    नेशनल वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) के अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और मलेरिया लैब का दौरा कर मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

    टीम ने गांव बलौंगी में स्वास्थ्य विभाग की फील्ड टीमों के साथ घरों और मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों का निरीक्षण किया। लार्वा सर्वे, स्रोत नष्ट करने की कार्रवाई और डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियानों की जानकारी ली गई।

    इसके बाद टीम ने जिला अस्पताल मोहाली स्थित जिला मलेरिया लैब का निरीक्षण किया, जहां डेंगू और मलेरिया की जांच प्रक्रिया का मूल्यांकन किया गया। टीम ने उपमंडल अस्पताल डेराबस्सी और सरकारी अस्पताल ढकोली का भी दौरा किया।

    निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर संतोष जताते हुए लार्वा सर्वे और जागरूकता अभियानों को और मजबूत करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी आवश्यक गतिविधियों को जारी रखने का आश्वासन दिया।