विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में बदमाशों के हौसले बुलंद, किरच-कुल्हाड़ी से हमला कर हेडमास्टर की ली जान; मोहाली में हुई घटना से शिक्षकों में रोष

Published: Sun, 09 Aug 2026 03:46 PM (IST)

मोहाली में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर गुरसेवक सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन पर तीन दिन पहले ...और पढ़ें

खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में हेडमास्टर पर किया था जानलेवा हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम।

खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में हेडमास्टर पर किया था जानलेवा हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम।

HighLights

  1. हेडमास्टर गुरसेवक सिंह की इलाज के दौरान मौत।

  2. हमलावरों ने कुल्हाड़ी और किरच से किया था हमला।

  3. शिक्षकों में रोष, पुलिस कर रही है जांच।

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब के मोहाली जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुंभड़ा स्थित सरकारी स्कूल के हेडमास्टर 48 वर्षीय गुरसेवक सिंह ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन दिन पहले उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद से वे अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। इस घटना से शिक्षकों में रोष है।

540

वारदात वाले दिन गुरसेवक सिंह खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में अपने घर के बाहर मौजूद थे, तभी सफेद रंग की एक कार में आए कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। कार से उतरते ही युवकों ने उन पर कुल्हाड़ी और तेजधार किरच (हथियार) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और भयानक था कि गुरसेवक सिंह को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में गुरसेवक सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

डेढ़ महीने पहले भी हुआ था हमला

करीब डेढ़ महीने पहले सेक्टर-71 में भी गुरसेवक सिंह पर हमला हुआ था। उस मामले में भी हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी थी। अब उनकी हत्या के बाद पुलिस दोनों घटनाओं के बीच कनेक्शन तलाश रही है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस सफेद कार और उसमें सवार हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल मामले में किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना से शिक्षा जगत में भी शोक की लहर है। गुरसेवक सिंह की पत्नी भी शिक्षिका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।