Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली में जज के घर चोरी; पीछे के दरवाजे से घुसे चोरों ने खंगाला पूरा घर, भगवान की मूर्ति तक ले गए

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 11:39 AM (IST)

    मोहाली के सेक्टर-94 में एक जज के घर में बड़ी चोरी हुई। परिवार के बाहर होने पर चोरों ने पीछे के दरवाजे से घुसकर पूरा घर खंगाल डाला। उन्होंने पीतल की श् ...और पढ़ें

    चोरों ने सेक्टर-94 में जज के घर के घुसकर दिया वारदात को अंजाम।

    चोरों ने सेक्टर-94 में जज के घर के घुसकर दिया वारदात को अंजाम।

    HighLights

    1. जज के घर में पीछे के दरवाजे से घुसे चोर।

    2. नकदी व ज्वेतरी समेत बर्तन तक चुराई।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। चोरों ने सेक्टर-94 में सेशन जज मोगा नीलम अरोड़ा के घर को निशाना बनाया। चोर नकदी और जेवरात तक सीमित नहीं रहे, बल्कि घर में रखी पीतल की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, बर्तन और यहां तक कि बाथरूम के नल और फिटिंग भी निकालकर ले गए।

    चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब परिवार घर को बंद कर बाहर गया हुआ था। लौटने पर मुख्य दरवाजा टूटा मिला और अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुए और व्यवस्थित तरीके से घर के हर हिस्से को खंगालकर गए।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।