मोहाली में दुकानदार के सिर पर फ्राईपैन से हमला, मोमोज और चटनी एक ही प्लेट में डालने पर भड़का युवक
मोहाली में मोमोज विक्रेता पर फ्राईपैन से हमला किया गया। मोमोज और चटनी एक ही प्लेट में देने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने युवक को पीटा। उसे गंभीर च ...और पढ़ें

मोहाली के फेज-8बी में रात के समय रेहड़ी वाले पर हुआ हमला।
HighLights
फेज-8बी इंडस्ट्रियल एरिया में घटना।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लोगों ने हमलावरों को पुलिस के हवाले किया।
जागरण संवाददाता, मोहाली। फेज-8बी इंडस्ट्रियल एरिया में एक मामूली बात ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। मोमोज की एक प्लेट में चटनी डालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसका दोस्त भड़क गए। युवक ने फास्ट फूड रेहड़ी लगाने वाले पर फ्राई पैन से हमला किया।
दोनों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। हमले में रेहड़ी वाले के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों ने उसे तुरंत फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर पर आठ टांके लगे हैं।
घायल राहुल सिंह सेक्टर-118 का रहने वाला है। उसने बताया कि वह फेज-8बी इंडस्ट्रियल एरिया में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाकर मोमोज बेचने का काम करता है। रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह अपनी रेहड़ी पर मौजूद था। तभी सामने के एक कंपनी से एक युवक आया।
उस युवक ने मोमोज मांगे तो एक प्लेट में मोमोज और चटनी दे दी। इतनी बात पर युवक के साथ मौजूद उसका दोस्त रेहड़ी वाले पर भड़क गया कि उसे एक ही प्लेट में चटनी क्यों दी और उसके साथ गाली गलौज करने लगा।
खबरें और भी
दुकानदार ने स्थिति को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि वह चटनी अलग से भी दे सकता है। इसके बावजूद युवक गाली-गलौज करने लगा और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब राहुल ने इसका विरोध किया तो दोनों युवक वहां से चले गए।
करीब 10 मिनट बाद वही युवक अपने एक अन्य साथी के साथ दोबारा रेहड़ी पर पहुंच गया। इसके बाद रेहड़ी पर आते ही युवक ने गुस्से में रेहड़ी पर रखा फ्राईपैन उठाकर रेहड़ी वाले के सिर पर जोरदार हमला कर दिया।
आसपास के लोगों और दुकानदारों ने हमलावर को हटाया और मौके पर पीसीआर को बुलाकर दोनों युवक को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद लोगों ने घायल को फेज-6 सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।