MSc की छात्रा को सुरक्षित भविष्य का सपना दिखाया, झांसे में लेकर दुष्कर्म किया; मोहाली पुलिस ने युवक किया गिरफ्तार
मोहाली में एक एमएससी छात्रा को सुरक्षित भविष्य का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार यादव को गिरफ् ...और पढ़ें

होटल में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म।
HighLights
हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली है छात्रा।
युवक हरियाणा के भिवानी का रहने वाला।
निजी वीडियो भेजकर ब्लैकमेल भी किया गया।
संदीप खत्री, मोहाली। मोहाली स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एमएससी की छात्रा को सुरक्षित भविष्य का सपना दिखाकर और झांसे में लेकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां तक की युवक ने छात्रा के भाई को भी उसके निजी फोटो और वीडियो भेज दिए।
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा हरियाणा के यमुनानगर जिले और युवक मोहिल कुमार यादव भिवानी का रहने वाला है।
छात्रा ने खरड़ सदर थाने में शिकायत दी कि अक्टूबर 2025 में उसकी पहचान उसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले मोहित कुमार यादव से हुई थी। मोहित ने खुद को नोएडा की एक निजी कंपनी का संचालक बताते हुए नौकरी, इंटर्नशिप और भविष्य सुरक्षित करने का भरोसा दिया।
धीरे-धीरे वह शादी और भविष्य की बातें कर लगातार मिलने का दबाव बनाने लगा। छात्रा कई बार मिलने से इनकार करती रही, लेकिन आरोपित उसे भावनात्मक रूप से दबाव में लेकर मिलने के लिए मजबूर करता रहा।
एफआईआर के अनुसार फरवरी 2026 में आरोपित उसे एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसकी जानकारी के बिना अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। कुछ महीने बाद आरोपित ने उन्हीं फोटो-वीडियो के आधार पर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
वीडियो हटाने की बात पर मारपीट की
जब छात्रा ने फोटो-वीडियो हटाने की बात कही तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की, थप्पड़ मारे, गला दबाया और फिर जबरन दुष्कर्म किया। मोहित लगातार निजी फोटो और वीडियो भेजने का दबाव बनाता रहा।
खबरें और भी
इनकार करने पर उसने फोटो-वीडियो परिजनों और दोस्तों को भेजने ओर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। एक अगस्त की रात मोहित ने फोन कर मिलने के लिए कहा और मना करने पर होस्टल की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी।
छात्रा के परिवार वालों को की कॉल
इसके बाद उसने छात्रा के परिवार के सदस्यों को काॅल करनी शुरू कर दी, जब किसी ने काॅल नहीं उठाई तो छात्रा के निजी वीडियो उसके भाई को भेज दिए और उसका स्क्रीनशाट भी साझा किया।
छात्रा ने पहले साइबर क्राइम हेल्पलाइन और फिर 112 पर संपर्क किया था, लेकिन मामला सार्वजनिक होने के डर से उसी दिन आगे कार्रवाई नहीं करवाई। बाद में आरोपित ने उसके परिजनों से संपर्क कर फोटो-वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने और छात्रा पर एसिड अटैक कराने की धमकी दी।
इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर सदर खरड़ थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ईशान सिंघला ने एएसआई गुरमीत कौर को मामले की जांच सौंपी गई है।