विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी के अगले ही दिन हाइट का ताना देकर मांगा तलाक, पुर्तगाल की दुल्हन को मोहाली छोड़ गहने समेत कनाडा भागा दूल्हा

Published: Sun, 25 Oct 2026 01:22 PM (IST)

पुर्तगाल से आई मोहाली की युवती ने अपने पति और ससुराल वालों पर शादी के बाद कद को लेकर ताने ...और पढ़ें

पुर्तगाल में मोहाली की युवती ने कनाडा में रह रहे पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दी शिकायत। (एआई जनरेटेड फोटो)

पुर्तगाल में मोहाली की युवती ने कनाडा में रह रहे पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दी शिकायत। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. युवती ने 25 लाख खर्च कर विवाह किया।

  2. शिमला घूमने के बाद पति कनाडा लौटा।

  3. मोहाली एनआरआई थाने में केस दर्ज।


जागरण संवाददाता, मोहाली। पुर्तगाल में मोहाली की एक युवती ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर शादी के अगले ही दिन से मानसिक रूप से परेशान करने, कद को लेकर ताने देने और तलाक का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

युवती का दावा है कि शादी के करीब 20 दिन बाद पति और ससुराल वाले उसे भारत में छोड़कर कनाडा लौट गए। जाने से पहले उसके गहने भी अपने पास रख लिए। पुलिस ने शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता संदीप कौर के मुताबिक, उसकी शादी आठ मार्च 2026 को रूपनगर जिले के मोरिंडा क्षेत्र के सतनाम सिंह के साथ हुई थी। वह वर्ष 2023 में पुर्तगाल गई थी और वहां की स्थायी निवासी है।

शादी के लिए वह मोहाली आई थी, जबकि लड़के का परिवार कनाडा से पहुंचा था। युवती का आरोप है कि विवाह समारोह पर उसके परिवार ने करीब 25 लाख रुपये खर्च किए। ससुराल पक्ष के कहने पर सोने के गहने भी दिए गए।

युवती के अनुसार, शादी के बाद दोनों शिमला घूमने गए थे। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद सास-ससुर, जेठ और जेठानी उसे दहेज को लेकर ताने देने लगे। उसके कम कद को लेकर भी टिप्पणी की जाती थी।

लूट का डर दिखा गहने अपने पास रखे

शिकायत में कहा गया है कि शादी के अगले दिन ही ससुराल पक्ष ने उससे तलाक लेने के लिए कहना शुरू कर दिया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। संदीप कौर का आरोप है कि ससुराल वालों ने यह कहकर उसके गहने अपने पास रख लिए कि जमाना खराब है और रास्ते में कोई लूट सकता है। बाद में गहने वापस नहीं किए गए।

वीजा बनने पर कनाडा बुलाने की बात कही

कनाडा लौटते समय उसे मायके भेज दिया गया और वीजा बनने पर कनाडा बुलाने की बात कही गई। युवती का दावा है कि इसके बाद पति और ससुराल वालों ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया।

शिकायत पर एनआरआई पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 के तहत पति सतनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और संबंधित पक्ष को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।