मोहाली पुलिस का नशा विरोधी अभियान, शाही माजरा से हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
मोहाली पुलिस ने "युद्ध नशिया विरुद्ध" अभियान के तहत शाही माजरा में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक ड्रग तस्कर को 8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार ...और पढ़ें

कैप्शन: मोहाली पुलिस का नशा विरोधी अभियान, शाही माजरा से हेरोइन तस्कर गिरफ्तार (जागरण)
HighLights
मोहाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया
शाही माजरा से 8 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई
जागरण संवाददाता, मोहाली। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशिया विरुद्ध” के तहत एसएएस नगर पुलिस ने शाही माजरा इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक नामजद ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 8 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
यह कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) विशेष डीजीपी टीएसएस राम सिंह, आईपीएस की निगरानी में किया गया। पुलिस की कई टीमें और गजटेड अधिकारी इस अभियान में शामिल रहे। ऑपरेशन के दौरान इलाके में घर-घर तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की गई।
इसके साथ ही पुलिस ने इलाके में रह रहे किरायेदारों और पीजी में रहने वाले लोगों का भी सत्यापन किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार ऐसे ऑपरेशन चलाकर नशे के कारोबार पर नकेल कस रही है।
खबरें और भी
पुलिस ने दोहराया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस अभियान से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही नशा तस्करों में भी हड़कंप मच गया है।
Sent from my Galaxy