मोहाली में पार्किंग को लेकर पंगा; सड़क के बीच खड़ी गाड़ी से साइड मांगने पर युवक पर हमला, नाक की हड्डी टूटी
मोहाली के फेज-8 में पार्किंग को लेकर पंगा हुआ। सड़क पर साइड मांगने पर एक युवक पर हमला कर दिया गया। दो व्यक्तियों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी नाक ...और पढ़ें

हमलावरों ने युवक को बुरी तरह पीटा। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
मोहाली में साइड मांगने पर युवक पर हमला हुआ।
चंडीगढ़ का रहने वाला है युवक।
फेज-8 में एक निजी कंपनी में काम करता है।
जागरण संवाददाता, मोहाली। शहर में पार्किंग को लेकर पंगा हुआ। फेज-8 इलाके में सड़क पर साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में दो व्यक्तियों ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके नाक की हड्डी टूट गई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-14 निवासी नितिश चौधरी ने बताया कि वह फेज-8 में एक निजी कंपनी में काम करता है। शाम करीब 7:10 बजे जब वह अपने ऑफिस से काम खत्म कर घर से बाहर निकला था।
इसी दौरान फेज-8 में उसके ऑफिस से करीब 200 मीटर की दूरी पर सड़क के बीच एक गाड़ी खड़ी थी, जिससे रास्ता बाधित हो रहा था। नितीश ने वहां खड़े लोगों से गाड़ी साइड में करने के लिए कहा ताकि वह आगे निकल सकें।
इसके बाद साइड मांगने की बात पर गाड़ी के पास मौजूद दो व्यक्ति भड़क गए और उन्होंने नितिश के साथ बहस शुरू कर दी। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों हमलावरों ने युवक पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने नितिश चौधरी को बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमले में उसकी नाक की हड्डी टूट गई और पीठ पर भी गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।