Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लाल बत्ती वाली गाड़ी में आए लुटेरे, पुलिस और RTO बताया, चेकिंग के बहाने सरिया से भरा ट्राॅला लेकर फरार

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 12:27 PM (IST)

    मोहाली में लाल बत्ती वाली गाड़ी में आए तीन लुटेरों ने खुद को पुलिस और आरटीओ अधिकारी बताकर 35 टन सरिया से भरा ट्राॅला चुरा लिया। उन्होंने चेकिंग के बहा ...और पढ़ें

    खरड़ से लांडरा की तरफ जाते समय हाईवे पर लूट की वारदात।

    खरड़ से लांडरा की तरफ जाते समय हाईवे पर लूट की वारदात।

    HighLights

    1. ढाबे पर खाना खाने के लिए रोका था ट्राॅला।

    2. कागजात चेक करने के बहाने लूट।

    3. पुलिस को लुटेरों की तलाश।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। पुलिस और आरटीओ अधिकारी बनकर लाल बत्ती लगी गाड़ी में आए तीन लुटेरे 35 टन सरिया से भरा 18 टायरी ट्राॅला लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने चेकिंग के बहाने वारदात को अंजाम दिया। साथ ही चालक और क्लीनर के मोबाइल फोन भी ले गए, ताकि किसी को तुरंत सूचना न दे पाएं।

    ट्राला चालक की शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। फतेहगढ़ साहिब निवासी अशोक यादव ने बताया कि वह अपने मामा सुंदर यादव का ट्राॅला चलाता है।

    अशोक ने बताया कि वह फतेहगढ़ साहिब स्थित एक कारखाने से 35 टन सरिया लोड कर खरड़ की ओर रवाना हुआ। तड़के करीब 3 बजे वह लांडरा चौक से आधा किलोमीटर पीछे हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर ट्राॅला रोककर खाना खाने लगा।

    अधिक लोड के कारण ट्राॅले के टायर गर्म हो गए थे। इसी दौरान लाल बत्ती लगी एक गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी से उतरे तीन लोगों में से एक ने खुद को आरटीओ बताया और उसके साथ वाले दो को पुलिसकर्मी। चेकिंग के बहाने कागजात मांगे।

    कागज जांचने के बहाने एक युवक ट्राॅले में चढ़ा और उसे लेकर चल पड़ा। विरोध करने पर ओवरलोडिंग का हवाला दिया, मोबाइल छीन लिया और कुछ दूरी पर चालक व कंडक्टर को उतारकर फरार हो गए। सोहाना थाना पुलिस ने आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी