गर्लफ्रेंड से ज्वेलरी छीनी, युवक को फ्लाईओवर से फेंका; मोहाली में निहंग के भेष में आए बदमाशों ने की वारदात
मोहाली में निहंग के भेष में आए तीन बदमाशों ने तलवार दिखाकर एक युवक और उसकी महिला मित्र को लूटा। बदमाशों ने युवती से फोन व जेवरात छीने। विरोध करने पर य ...और पढ़ें
-1773631071388_m.webp)
35 फीट की ऊंचाई से गिरने पर युवक की रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर आया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
HighLights
बदमाशों ने तलवार दिखाकर बाइक सवार को रोका।
युवती से फोन, चेन और नोज रिंग छीनी।
विरोध करने पर युवक को फ्लाईओवर से नीचे फेंका।
जागरण संवाददाता, मोहाली। निहंग के भेष में आए तीन बदमाशों ने तलवार दिखाकर बाइक सवार युवक-युवती को रोका। युवती से मोबाइल फोन और जेवरात छीन लिए और बदतमीजी की। युवक ने विरोध किया तो उसे फ्लाईओवर से करीब 35 फीट नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।
खरड़ रोड पर देर रात हुई। युवक की रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर आया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे का शिकार सेक्टर-41 निवासी अंकित शर्मा ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी रोड से खरड़ की तरफ जा रहा था।
रास्ते में अचानक निहंग के भेष में तीन युवक तलवारें लेकर सामने आ गए और उन्होंने तलवार दिखाकर उसकी बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने सबसे पहले अंकित से मोबाइल फोन और जेब में मौजूद सामान देने को कहा।
तलवार देखकर घबराए अंकित ने बाइक की चाबी दूर फेंक दी, ताकि वह बाइक लेकर भाग न सकें। इसके बाद तीनों बदमाशों ने उसकी गलफ्रेंड को घेर लिया और उससे मोबाइल फोन, चांदी की चेन और सोने की नाक की नोज़ रिंग छीन ली।
युवती ने उनसे ऐसा न करने की गुहार लगाई, लेकिन बदमाशों ने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। अंकित ने इसका विरोध किया और उनसे भिड़ने की कोशिश की तो तीनों ने उसे पकड़ लिया और फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया।
खबरें और भी
करीब 35 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद तीनों बदमाश फरार हो गए। अंकित ने किसी तरह एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद उसे इलाज के लिए पहले खरड़ अस्पताल ले जाया गया।
बाद में अंकित को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टरों की जांच में सामने आया कि उसकी रीढ़ की हड्डी की स्पाइनल कार्ड का एल-4 हिस्सा फ्रेक्चर हो गया है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ जीएमसीएच- 32 रेफर कर दिया है, जहां उसकी सर्जरी होनी है।
अंकित ने यह भी बताया कि जब उसने अस्पताल पहुंचने के बाद गर्लफ्रेंड के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की तो मोरिंडा के एक गुरुद्वारे की आई। जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।