Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली में बिगड़ सकती है सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, मांगों को लेकर तीन दिन का अल्टीमेटम

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 06:33 PM (IST)

    मोहाली में सफाई कर्मचारियों ने अपनी 9 लंबित मांगों के समाधान के लिए प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। यू ...और पढ़ें

    मोहाली नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते सफाईकर्मी।

    मोहाली नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते सफाईकर्मी।

    HighLights

    1. 9 लंबित मांगों को लेकर अड़े सफाईकर्मी।

    2. समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल।

    3. मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मी।

    संवाद सहयोगी, मोहाली। शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ सकती है, क्योंकि सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। उन्होंने मांगों को लेकर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।

    चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की 9 लंबित मांगों का समाधान तीन दिन के भीतर नहीं किया गया तो यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेगी। सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

    उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के कमिश्नर, जाइंट कमिश्नर और मेयर से कई बार बैठकें कीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान किया जाए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।