मोहाली में स्कूल बम से उड़ाने की धमकी; पुलिस ने संभाला मोर्चा, बच्चों को भेजा घर, ई-मेल में पंजाब में धमाकों का भी जिक्र
मोहाली के शिवालिक पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल खाली कराया और सघन तलाशी अभियान चलाया। हा ...और पढ़ें

स्कूल में चेकिंग करती पुलिस टीम।
HighLights
शिवालिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली ईमेल से।
पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला, स्कूल खाली कराकर जांच की।
तलाशी अभियान में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, बच्चे सुरक्षित।
जागरण संवाददाता, मोहाली। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल फेज 6में सोमबार सुबह एक ईमेल भेज कर आतंकी ग्रुप ने बम से उड़ाने की धमकी दी गई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेजा। पुलिस को इस बारे सूचना दी गई। पुलिस और बम स्क्वायड दस्ते ने स्कूल का चप्पा चप्पा छान मारा, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। स्कूल को ई-मेल करने वाले का नाम खालिस्तान नेशनल आर्मी इंजीनियर गुरानाख सिंह लिखा है। इस ई-मेल में पंजाब में कई और जगह पर बम धमाके करने का जिक्र है।