Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली में तेज रफ्तार Thar का कहर, बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर; एक की मौत और दूसरा गंभीर

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:22 PM (IST)

    मोहाली में जुबली वॉक के पास देर रात एक तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया ...और पढ़ें

    मोहाली में जुबली वॉक के पास हुआ हादसा।

    मोहाली में जुबली वॉक के पास हुआ हादसा।

    HighLights

    1. सड़क किनारे लगी ग्रिल तोड़ते हुए पार्क में जा घुसी।

    2. हादसे में थार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    3. थार चालक और एक साथी हिरासत में, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। जुबली वॉक के पास शनिवार देर रात तेजरफ्तार थार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    टक्कर के बाद थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल तोड़ते हुए पार्क में जा घुस गई। हादसे में थार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थार में चालक समेत चार लोग सवार थे। इनमें दो युवतियां हादसे के बाद मौके से फरार हो गईं।

    पुलिस ने थार चालक और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हादसे के कारणों और फरार युवतियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    खबरें और भी