विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में चल रहा सफाई अभियान, मोहाली में अस्पताल के सामने कचरा फेंकने वाला गिरफ्तार 

Published: Fri, 04 Sep 2026 07:52 PM (IST)

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर सफाई अभियान जारी है, जिसके तहत मोहाली में आईवीवाई अस्पताल के सामने ...और पढ़ें

आईवीवाई अस्पताल के सामने ट्रैक्टर-ट्राॅली से फेंका कचरा। (सांकेतिक फोटो)

आईवीवाई अस्पताल के सामने ट्रैक्टर-ट्राॅली से फेंका कचरा। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. एयरपोर्ट रोड के पास सफाई अभियान शुरू।

  2. 7 दिन युद्ध स्तर पर जारी रहेगा अभियान।

  3. कचरा फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

संवाद सहयोगी, मोहाली। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पूरे पंजाब में सफाई अभियान चल रहा है। गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। इसी बीच मोहाली में आईवीवाई अस्पताल के सामने ट्रैक्टर-ट्राॅली के जरिए गैर-कानूनी तरीके से कचरा फेंकते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मटौर पुलिस को सौंप दिया गया।

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने कहा कि एयरपोर्ट रोड (बरियाली) के पास सफाई अभियान शुरू किया गया और यह अभियान लगातार 7 दिनों तक युद्ध स्तर पर जारी रहेगा। इसके बाद भी शहर में कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले लोग अपनी गाड़ियों और ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से गैर-कानूनी तरीके से कचरा फेंकते थे, जिससे जगह-जगह कचरे के ढेर लग जाते थे। लेकिन अब शहर में कई जगहों की पहचान करके रेगुलर सफाई करवाई गई है।

सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि कचरा फैलाने वालों को रोका जा सके। मेयर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर लोगों को कहीं भी ऐसे शरारती तत्व दिखें जो शहर की सुंदरता खराब करने के लिए इधर-उधर कचरा फेंकते हैं तो वे तुरंत नगर निगम ऑफिस को बताएं।