Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली के जीरकपुर में स्नैचिंग; एयरोसिटी में महिला के गले से छीनी सोने की चेन, स्नैचर बाइक पर फरार

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 07:20 PM (IST)

    जीरकपुर के एयरोसिटी में एक महिला से सोने की चेन छीन ली गई। सुबह करीब 8:44 बजे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला के गल ...और पढ़ें

    वारदात के बाद स्नैचर एयरपोर्ट रोड की ओर भाग निकले।

    वारदात के बाद स्नैचर एयरपोर्ट रोड की ओर भाग निकले।

    HighLights

    1. एयरोसिटी में वारदात।

    2. बाइक पर थे दो स्नैचर।

    3. घटना सीसीटीवी में कैद।

    संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। एयरोसिटी इलाके में बाइक सवार दो युवक एक महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह वारदात कैद हो गई।

    एयरोसिटी में रहने वाले अजय गुणपाल बताया कि सुबह करीब 8:44 बजे उनकी पत्नी किसी काम से जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

    वारदात के बाद स्नैचर एयरपोर्ट रोड मोहाली की ओर भाग निकले। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, जिसे पुलिस को जांच के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। जीरकपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच एएसआई राजीव कुमार को सौंपी गई है।