Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Nagar Nigam Election: कभी भी बज सकता है पांच 5 नगर निगम का चुनावी बिगुल, अगले सप्ताह नोटिफिकेशन आने की संभावना

    By Inderpreet Singh Edited By: Gurpreet Cheema
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 07:29 PM (IST)

    पंजाब में पांच जिलों में नगर निगम के लिए चुनावी बिगुल जल्द बज सकता है। इसके लिए राज्य चुनाव कमीशन ने तैयारी कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले सप्ता ...और पढ़ें

    पंजाब के पांच जिलों में जल्द ही नगर निगम चुनाव के लिए तारीखों का एलान किया जा सकता है।
    पंजाब के पांच जिलों में जल्द ही नगर निगम चुनाव के लिए तारीखों का एलान किया जा सकता है।

    HighLights

    1. पंजाब के पांच जिलों में नगर निगम चुनाव
    2. अगले सप्ताह जारी हो सकती है अधिसूचना
    3. नगर निगम और नगर काउंसिल के अलग-अलग होंगे चुनाव

    कैलाश नाथ, चंडीगढ़। पंजाब में कभी भी 5 नगर निगम चुनाव की घोषणा हो सकती है। राज्य चुनाव कमीशन ने इसकी तैयारी कर ली है। अगले सप्ताह कमीशन कभी भी लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, फगवाड़ा और पटियाला नगर निगम के चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकती है।

    यह चुनाव 3 दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ही होंगे। अहम बात यह है कि पंजाब सरकार नगर निगम व 39 नगर काउंसिल व नगर पंचायतों के चुनाव एक साथ करवाने के मूड में नहीं है।

    स्थानीय सरकार ने राज्य चुनाव कमीशन को 15 नवंबर 2023 तक 5 नगर निगम के चुनाव करवाने को लेकर अधिसूचना जारी की थी। उच्च स्तरीय सूत्र बताते हैं कि राज्य चुनाव कमीशन अगले सप्ताह नगर निगम चुनाव करवाने को लेकर अधिसूचना जारी कर सकती है।

    नगर निगम और नगर काउंसिल के अलग-अलग होंगे चुनाव

    इसके लिए सरकार ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार, चुनाव कमीशन नगर निगम और नगर काउंसिल के चुनाव एक साथ नहीं करवाएगा, क्योंकि राज्य में 39 नगर काउंसिल व 27 नगर काउंसिलों के वार्डों में उप चुनाव होने है। स्थानीय सरकार ने 3 अगस्त 2023 को ही यहां पर चुनाव करवाने को मंजूरी दे दी थी। हालांकि, सरकार इतने बड़े स्तर पर चुनाव में जाने के मूड में दिखाई नहीं दे रही है।

    खबरें और भी

    इसलिए पहले नगर निगम के चुनाव करवाए जाएंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी इन चुनावों के मद्देनजर अपनी ताकत झोंक दी है। 18 नवंबर को होशियारपुर में होने वाली विकास क्रांति रैली भी पार्टी की इसी नीति का हिस्सा है। भले ही होशियारपुर में चुनाव नहीं होने हो लेकिन उसी के साथ लगते फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव होने है। वहीं, होशियारपुर की रैली का असर फगवाड़ा और जालंधर पर भी पड़ेगा।

    फगवाड़ा नगर निगम सरकार के लिए इसलिए भी जरूरी है क्योंकि 2022 में जब पूरे पंजाब में आप की सुनामी चल रही थी तब भी फगवाड़ा सीट से कांग्रेस के विधायक जीते थे। 5 नगर निगमों में होने वाले चुनाव सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए अति महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। चुनाव भले ही स्थानीय स्तर पर हो लेकिन इसके परिणाम का असर आगामी लोक सभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। यही कारण है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी इन चुनावों को हलके में नहीं ले रही है।