Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News : साधु बनकर 35 साल जंगलों में छिपता रहा मर्डर का आरोपी, पुलिस पहुंची तो फटी रह गईं आंखें और फिर...

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 09:44 PM (GMT+05:30)

    कहते हैं कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो लेकिन वह पुलिस (Chandigarh Police) से नहीं बच सकता। आज नहीं तो कल वह पकड़ा ही जाता है। ऐसे ही एक माम ...और पढ़ें

    Punjab Crime News: साधु बनकर 35 साल जंगलों में छिपता रहा मर्डर का आरोपी।
    Punjab Crime News: साधु बनकर 35 साल जंगलों में छिपता रहा मर्डर का आरोपी।

    HighLights

    1. चंडीगढ़ पुलिस की टीम भी आरोपी को पकड़ने के लिए बनी साधु।
    2. 35 साल पहले आरोपित वारदात को अंजाम हुआ था फरार।
    3. आरोपी हर दो महीने में बदला था ठीकाना।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। (Punjab Crime Hindi News) चंडीगढ़ पुलिस के पीओ एंड समन स्टाफ सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 35 साल पुराने हत्या के एक मामले में फरार आरोपित अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने 18 नवंबर 1989 को 11 साल के एक बच्चे का पहले अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपित कभी पुलिस के हाथ नहीं आया था।

    चंडीगढ़ पुलिस की टीम भी आरोपी को पकड़ने के लिए बनी साधु 

    वह पिछले कई सालों से यूपी के जंगलों में साधु बनकर छिपा हुआ था। चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने भी साधु का चोला ओढ़कर आरोपित को दबोच (Chandigarh Police caught monk) लिया। दरअसल उसे पकड़ने के लिए पीओ सेल की टीम के सदस्य खुद साधु बनकर कई महीनों तक जंगल में भटकते रहे। आखिर में आरोपित उन्हें कासगंज के जंगल में मिल गया। जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    35 साल पहले आरोपित वारदात को अंजाम हुआ था फरार

    पुलिस टीम उसे चंडीगढ़ ले आई है और यहां अब उसके खिलाफ लूट, अपहरण व हत्या का मुकदमा चलेगा। 35 साल पहले आरोपित वारदात को अंजाम देकर अपने गांव अलीगढ़ की अतरौली तहसील स्थित गांव हरनपुर कलां भाग गया था। वह काफी चालाक था। उसने अपना कोई एक ठिकाना नहीं बनाया। उसने पहले दो महीने ताले बनाने की फैक्ट्री में काम किया।

    आरोपी हर दो महीने में बदला था ठीकाना

    फिर वह पानीपत, हरियाणा (Haryana News) आ गया। जहां उसने सात साल तक तक फल-सब्जी बेचने का काम किया। फिर वह झारखंड भाग गया और वहां उसने अपना हुलिया बदल लिया। वहां वह साधु बनकर रहने लगा लेकिन वह एक ठिकाने पर दो महीने से ज्यादा नहीं रहता था। अब वह यूपी के किसी इलाके में रहने लगा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

    जिसके बारे में चंडीगढ़ पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने नौ महीनों तक उसका पीछा किया। पुलिसकर्मी खुद साधु का चोला पहनकर उसे ढूंढते रहे। आखिर में पता चला कि वह कासगंज के आश्रम में छिपा है। जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया।

    लूट के लिए की थी हत्या

    पुलिस ने कैंबवाला निवासी विद्यावति की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसने पुलिस को बताया था कि वह अपने बेटे के साथ मनीमाजरा से कैंबवाला जा रही थी। रास्ते में तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उसके गहने छीनने लगे। उसने जब विरोध किया तो एक आरोपित ने उस पर चाकू से हमला किया।

    वह बुरी तरह जख्मी हो गई। आरोपित उसके बेटे का अपहरण कर फरार हो गए। बाद में उन्होंने उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आनंद कुमार और अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में बाकी आरोपित तो पकड़े गए थे, लेकिन आनंद फरार हो गया था।

    यह भी पढ़ें: Gurdaspur Crime News: गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक लौट रही महिला की स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत