विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार; कई किलोग्राम हेरोइन बरामद

Published: Sun, 23 Mar 2025 12:07 PM (IST)

जाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने ...और पढ़ें

आरोपितों के कब्जे से बरामद की गई हेरोइन
आरोपितों के कब्जे से बरामद की गई हेरोइन

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब पुलिस ने रविवार को एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खुफिया सूचना के आधार पर चलाया अभियान

उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है कि खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में काउंटर-इंटेलिजेंस,अमृतसर ने एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। डीजीपी ने कहा कि उनके पहले के और बाद के कनेक्शन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Shaheed Diwas 2025: मुक्तसर विकास मिशन ने बनाया शहीदी दिवस, वीर बलिदानियों को याद कर दी श्रद्धांजलि

अमृतसर से गिरफ्तार हुए बदमाश

राज्य पुलिस प्रमुख ने बताया कि नवजोत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और अनिकेत को अमृतसर के छेहरटा में नारायणगढ़ सरकारी अस्पताल क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने तथा राज्य में शांति एवं सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुछ दिन पहले हवाला ऑपरेटर हुए थे गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि इससे कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अवैध वित्तीय लेनदेन में सहयोग करने वाले दो हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों को इनके पास से 17,60,000 रुपये और एक लैपटॉप बरामद हुआ है।

इसमें महत्वपूर्ण लेन देन की जानकारी थी। गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों की पहचान सुखजीत सिंह और रनबीर सिंह के रूप में हुई थी। अमृतसर की रूरल पुलिस ने जांच के दौरान 561 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। इस दौरान दोनों आरोपितों ने हवाला फाइनेंसिंग और अन्य ड्रग सप्लाई चेन से जुड़े होने की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में नशा तस्करों की अब खैर नहीं! अमृतसर पुलिस ने दो हवाला ऑपरेटर्स को दबोचा; लाखों रुपये बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।