यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक मामले में NIA का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी गैंगस्टर समेत दो के खिलाफ चालान
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने यूट्यूबर रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले मामले में दो आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है। ...और पढ़ें

कैप्शन: यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक मामले में NIA का बड़ा एक्शन (फाइल फोटो)
HighLights
NIA ने यूट्यूबर ग्रेनेड हमले में दो आरोपियों पर चालान पेश किया
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने विदेश से हमले की साजिश रची
दीपेंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक सहायता दी
जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब के जालंधर देहात के गांव रायपुर रसूलपुर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ा कदम उठाते हुए दो आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है। इसमें पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम भी शामिल है, जिसे एजेंसी ने भगोड़ा घोषित किया है।
एनआईए ने दिसंबर 2025 में यह मामला पंजाब पुलिस से अपने हाथ में लिया था और अब विशेष अदालत में पूरक चालान दाखिल किया है। दूसरे आरोपी दीपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपन राणा को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
16 मार्च को रची थी साजिश
जांच में सामने आया है कि 16 मार्च 2025 को हुए इस हमले की साजिश शहजाद भट्टी ने विदेश में बैठकर रची थी। उसने एन्क्रिप्टेड माध्यमों से हमलावरों को निर्देश दिए, जबकि दीपेंद्र ने स्थानीय स्तर पर लाजिस्टिक सपोर्ट और हथियारों की व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई।
दस आरोपी गिरफ्तार
एनआईए के अनुसार, यह हमला एक बड़े आतंकी नेटवर्क का हिस्सा था, जो टार्गेट किलिंग, भर्ती और हथियारों की तस्करी में सक्रिय है। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शहजाद भट्टी सहित 7 आरोपी अभी भी फरार हैं। एजेंसी फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।