Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब बेहद कम समय में तय होगी फाजिल्का-फिरोजपुर की दूरी, बलिदानी उधम सिंह के नाम पर बनेगा बाईपास; जाम से भी मिलेगी मुक्ति

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 07:35 PM (IST)

    पंजाब के फाजिल्का से फिरोजपुर आने और जाने में अब बहुत कम समय लगेगा। इसके लिए जलालाबाद में महान बलिदानी उधम सिंह के नाम पर बाईपास बनेगा। इससे लोगों को ...और पढ़ें

    जलालाबाद में बनेगा उधम सिंह के नाम पर बाईपास। फाइल फोटो
    जलालाबाद में बनेगा उधम सिंह के नाम पर बाईपास। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अब कम समय में तय होगी फाजिल्का-फिरोजपुर की दूरी।
    2. महान बलिदानी उधम सिंह के नाम पर बनेग बाईपास।
    3. मान सरकार ने 13 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत जारी की।

    जागरण संवाददाता, फाजिल्का। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जलालाबाद के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। दरअसल, स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर जलालाबाद बाईपास के निर्माण का मुद्दा उठाया।

    इस पर लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि जलालाबाद बाईपास का निर्माण बलिदानी उधम सिंह के नाम पर किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 13.28 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की यातायात समस्या का समाधान होगा और यात्रा का समय भी कम लगेगा।

    लोगों को मिलेगी बहुत बड़ी राहत

    इस संबंधी विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि इस सड़क की मांग काफी समय से की जा रही थी, लेकिन पिछली सरकारों के बड़े नेता इस क्षेत्र से वोट तो लेते रहे, लेकिन विकास के असल मुद्दों की ओर उनका ध्यान नहीं गया और पिछले बड़े नेता इस बाईपास का निर्माण नहीं करवा पाए।

    उन्होंने आगे बताया कि यह सड़क महान बलिदानी उधम सिंह के नाम पर बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण से जलालाबाद की यातायात समस्या का स्थायी समाधान होगा और लोगों को फाजिल्का से फिरोजपुर आने-जाने में लगने वाला समय भी कम लगेगा।

    8.75 किलोमीटर लंबाई और 18 फीट होगी चौड़ाई

    इस दौरान लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने विधानसभा को बताया कि जलालाबाद का बाईपास फिरोजपुर-फाजिल्का रोड से बनाया जाएगा, जो बग्घे के उताड़ से शुरू होकर नहर के साथ-साथ अमीर खास तक बनेगा। इसकी लंबाई 8.75 किलोमीटर तथा चौड़ाई 18 फीट होगी।

    खबरें और भी

    विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने इस सड़क को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का धन्यवाद करते हुए सदन में यह भी मांग की कि इस नई सड़क पर बलिदानी उधम सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की जाए। लोक निर्माण मंत्री ने तुरंत इस मांग को स्वीकार कर लिया।

    जालंधर में टांडा फाटक पर होगा आरयूबी निर्माण

    जालंधर उत्तर से विधायक अवतार सिंह जूनियर की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में लोक निर्माण ने बताया कि जालंधर में टांडा फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इसकी अनुमानित लागत 13.06 करोड़ रुपये है। उत्तर रेलवे प्राधिकरण ने 2024-25 के अंब्रेला वर्क्स के तहत इस कार्य को शामिल कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- जालंधर में यूट्यूबर के घर ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपियों को किसने दी शरण? पंजाब पुलिस ने कर दिया खुलासा