'तेल की कीमतों में अब तक 8 रुपये की बढ़ोतरी, जनता पर डाल रही बोझ', वित्त मंत्री चीमा बोले- BJP से देश को बचाना होगा
पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार द्वारा पिछले 10 दिनों में चौथी बार डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भ ...और पढ़ें
-1779710484164_m.webp)
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा। फाइल फोटो
HighLights
पिछले 10 दिनों में चौथी बार बढ़ी कीमतें।
हरपाल चीमा ने केंद्र सरकार की आलोचना की।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 8 रुपये की बढ़ोतरी।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में लगातार चौथी बार केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार देश के आम लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है और उन पर दबाव डाल रही है।
भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बार-बार डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई हैं। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब समाप्त हो चुका है। लेकिन इसका बहाना बनाकर भाजपा आम लोगों पर बोझ डाल रही है।
तेल की कीमतों में अब तक 8 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है और इससे पहले पेट्रोल सिलिंडर की कीमतें भी बढ़ाई गई थीं। अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है और भाजपा देश चलाने में सक्षम नहीं है। हमें भाजपा से देश को बचाना होगा।
#WATCH | Chandigarh | Punjab Minister Harpal Singh Cheema says, "In the last 10 days, petrol and diesel prices have been hiked four times. The economy is severely affected, and the BJP is not able to run the country. We have to save the country from the BJP." pic.twitter.com/e0x4drU4Xa
— ANI (@ANI) May 25, 2026