विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब विधानसभा में सुरक्षाकर्मियों के रवैये पर बवाल, धक्का-मुक्की का आरोप लगा विपक्ष का जोरदार हंगामा

Published: Wed, 05 Aug 2026 10:57 AM (IST)

विपक्षी विधायकों ने पंजाब विधानसभा में प्रवेश के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

विधानसभा में प्रवेश के दौरान विधायकों से धक्का-मुक्की के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन (फोटो: जागरण)

विधानसभा में प्रवेश के दौरान विधायकों से धक्का-मुक्की के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. विधानसभा प्रवेश पर विधायकों से धक्का-मुक्की का आरोप।

  2. विपक्ष ने सदन में जोरदार प्रदर्शन किया।

  3. प्रश्नकाल की कार्यवाही पाँच मिनट तक प्रभावित हुई।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में प्रवेश के दौरान विपक्षी विधायकों के साथ धक्का-मुक्की किए जाने के विरोध में विपक्ष ने सदन के भीतर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे और विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

विपक्ष का आरोप था कि विधानसभा में प्रवेश के दौरान उनके विधायकों के साथ मार्शलों और सुरक्षा कर्मियों ने धक्का-मुक्की की, जो जनप्रतिनिधियों के सम्मान के खिलाफ है। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

हंगामे के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही करीब पांच मिनट तक प्रभावित रही। इस दौरान स्पीकर ने विपक्षी सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने और सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को अपने मुद्दे नियमों के तहत उठाने चाहिए ताकि जनता से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सके। हालांकि विपक्ष ने अपने विरोध को जारी रखा और इस पूरे घटनाक्रम की जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।