Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab: बदलाव यात्रा के तीसरे दिन AAP ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, सुशील गुप्‍ता बोले- 'आंकड़ों से खेल रही केंद्र सरकार'

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 09:39 AM (GMT+05:30)

    AAP नेताओं ने बदलाव यात्रा के तीसरे दिन शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि सरकार आंकड़ों से खेल रही है। स्कूलों ...और पढ़ें

    बदलाव यात्रा के तीसरे दिन AAP ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
    बदलाव यात्रा के तीसरे दिन AAP ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    HighLights

    1. स्कूलों की खस्ता हालत के चलते नौनिहाल डर के साये में पढ़ने को मजबूर हैं।
    2. दिल्ली और पंजाब में सरकारी स्कूलों पर शानदार काम हो रहा है।
    3. गुप्ता ने आरोप लगाया कि कई सरकारी स्कूलों में शिक्षक बच्चों से पैसा इकट्ठा कर बिजली बिल भरते हैं।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं ने प्रदेशस्तरीय बदलाव यात्रा के तीसरे दिन शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि सरकार आंकड़ों से खेल रही है। स्कूलों की खस्ता हालत के चलते नौनिहाल डर के साये में पढ़ने को मजबूर हैं।

    बदलाव यात्रा के तहत रविवार को डॉ. सुशील गुप्ता ने पलवल, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने सिरसा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने रेवाड़ी और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव निर्मल सिंह ने अंबाला में मोर्चा संभाला।

    डॉ. सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि कई सरकारी स्कूलों में शिक्षक बच्चों से पैसा इकट्ठा कर बिजली बिल भरते हैं। स्कूलों में 71 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

    यह भी पढ़ें: Board Exams 2023-24: प्रश्न पत्र लीक न होने के लिए PSEB की स्‍पेशल रणनीति; केंद्रो पर ऑनलाइन भेजे जाएंगे Question Paper

    सरकारी स्‍कूलों पर हो रहा शानदार काम

    दूसरी तरफ दिल्ली और पंजाब में सरकारी स्कूलों पर शानदार काम हो रहा है। इसी तरह डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि न तो स्कूलों में शिक्षक हैं, न पीने का पानी, न बिजली और न ही शौचालय की व्यवस्था है।

    शिक्षा व्यवस्था में क्रांति लाई आप सरकार

    निर्मल सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता में है और इसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था में क्रांति लाते हुए वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाएं हैं, जिसकी चर्चा विदेश तक है। अनुराग ढांडा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बदलाव यात्रा कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Chandigarh: निहंग बाबा फकीर सिंह ने 1858 में बाबरी मस्जिद में किया था हवन, अब आठवां वंशज अयोध्या में लगाएगा लंगर

    खबरें और भी