विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संसद की सुरक्षा में चूक से सबक: अब पंजाब विधानसभा की सुरक्षा होगी सख्त, स्पीकर ने दिए निर्देश; ये है पूरा प्लान

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Tue, 19 Dec 2023 10:22 AM (IST)

Parliament Security Breach लोकसभा की सुरक्षा में हुई सेंधमारी के बाद पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां भी गंभीर हो गए हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस औ ...और पढ़ें

अब पंजाब विधानसभा की सुरक्षा को सख्त करने का दिया निर्देश
अब पंजाब विधानसभा की सुरक्षा को सख्त करने का दिया निर्देश

HighLights

  1. संसद की सुरक्षा में चूक से लिया सबक
  2. अब पंजाब विधानसभा की सुरक्षा को सख्त करने का दिया निर्देश
  3. विजिटर का रिकॉर्ड डिजिटल रखने पर होगा विचार

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Parliament Security Breach: लोकसभा की सुरक्षा में हुई सेंधमारी के बाद पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां भी गंभीर हो गए हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस और स्टाफ को विधानसभा की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के निर्देश दिए हैं।

चूंकि लोकसभा में हुई घटना विजिटर पास से अंदर घुसे लोगों ने की थी, अत: पंजाब विधानसभा अब विजिटर का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रखने और पास पर उनका फोटो लगाने के बारे में विचार कर रहा है।

विधानसभा सत्र में कैसे होती थी एंट्री?

जानकारी के अनुसार अभी तक विधानसभा सत्र होने पर एक विधायक को एक दिन में अपने दो व्यक्तियों का पास बनवाने की अनुमति थी।

इसके लिए विधायक एक आवेदन देता था कि जो व्यक्ति विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए आ रहा है, वह उसे जानते हैं। इसके उपरांत पास बन जाता था और उक्त व्यक्ति की किसी भी पहचानपत्र पर विधानसभा में एंट्री हो जाती थी।

पास पर लगाया जाएगा फोटो

विधानसभा अब इस पास पर फोटो लगाने पर भी विचार कर रहा है ताकि जिस व्यक्ति का पास बनाया जाए, वही व्यक्ति विधानसभा में प्रवेश कर सके। बता दें कि पंजाब विधानसभा के दर्शक दीर्घा में 100 व्यक्ति बैठ सकते हैं।

वहीं, लोकसभा की घटना के बाद एक बार फिर विधानसभा के पीछे लगते गांव की तरफ कंटीली तार की दीवार का मुद्दा फिर से गरमाने लगा है क्योंकि यह कंटीली तार कई जगह से टूट गई हैं।

पंजाब विधानसभा की इमारत को हैरीटेज का दर्जा

इसे लेकर विधानसभा की तरफ से पिछले पांच वर्षों में करीब सात बार चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है लेकिन इस दिशा में कभी कोई ध्यान नहीं दिया गया। बता दें कि पंजाब विधानसभा की इमारत को हैरीटेज के दर्जा दिया गया है। इसकी देख-रेख की जिम्मेदारी चंडीगढ़ प्रशासन की है।

पंजाब विधानसभा से लेकर हाईकोर्ट तक (पीछे) चार किलोमीटर का दायरा है, जिसे कंटीली तार से कवर किया गया है। यह कंटीली तार का रखरखाव ठीक न होने के कारण यह कई जगह से टूट गई है। वहीं, स्पीकर कुलतार संधवां का कहना है कि विधानसभा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पंजाब पुलिस समेत सभी संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- स्कैनर की कमजोर 'नजर' से फास्टैग की टूटी 'कमर', पंजाब के टोल प्लाजा पर चरमराई फास्टैग स्कैनर की व्यवस्था; ये हैं कमियां

संसद की सुरक्षा में कैसे हुई थी चूक?

संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर बुधवार को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। संसद की चल रही कार्यवाही के बीच दर्शक दीर्घा में मौजूद दो लोग लोकसभा के अंदर कूद गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। साथ ही कलर बॉम्ब से पूरे संसद को धुआं-धुआं कर दिया। युवक सदन की बेंच पर कूदते हुए आगे बढ़ने लगे। इसी बीच उन्होंने जूते से निकालकर कुछ स्प्रे किया, जिससे सदन में पीला धुआं फैलने लगा। पूरे सदन में भगदड़ मच गई।

यह भी पढ़ें-  ट्राईसिटी में तेजी से बढ़ेगा मेट्रो प्रोजेक्ट, AAR रिपोर्ट मंजूर; पहले फेज में 91 KM का होगा मेट्रो कारिडोर