यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पंजाब में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच गहरी हुई सांठगांठ', प्रताप सिंह बाजवा बोले- मुख्यमंत्री अभी तक नहीं जागे
पंजाब में कुछ पुलिस अधिकारियों के कुख्यात गैंगस्टरों की पार्टी में डांस करने पर बवाल मच गया है। पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का कहना है ...और पढ़ें

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। Partap Bajwa On CM Bhagwant Mann विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अमृतसर में एक कुख्यात गैंगस्टर के साथ पार्टी करते देखे जाने के बाद पंजाब पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करने के लिए सरकार की आलोचना की है। बाजवा ने कहा की सजा के तौर पर सरकार ने इन अधिकारियों का सिर्फ तबादला किया है। हालांकि, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 18 महीने के शासनकाल में पंजाब पुलिस पूरी तरह से गायब नजर आ रही है। वह केवल किसानों, शिक्षकों और अन्य निर्दोष लोगों पर अत्याचार कर सकती है, लेकिन जब पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने की बात आती है, तो पुलिस निरर्थक बनी रहती है।
'निर्दोष लोगों को परेशान कर रही पुलिस'
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को परेशान करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में जालंधर के एसएचओ द्वारा अपमानित किए जाने के बाद दो भाइयों ने आत्महत्या कर ली। बाजवा ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों और शिक्षकों को पहले भी पुलिस की बर्बरता का सामना करना पड़ा है।
'मुख्यमत्री भगवंत मान अब नशे पर लगाम कसने के लिए...'
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब देश में सबसे ज्यादा नशीली दवाओं के मामलों वाले शीर्ष तीन राज्यों में से एक है। पंजाब में 66 लाख से ज्यादा नशा करने वाले लोग हैं। पंजाब पुलिस अभी तक एक्शन में नहीं आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान अब नशे पर लगाम लगाने के लिए एक साल और मांग रहे हैं।
खबरें और भी
बाजवा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण बड़ी संख्या में उद्योगपति और पंजाब स्थित कॉरपोरेट घराने यूपी जैसे अन्य राज्यों में चले गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान, जिनके पास गृह विभाग भी है, अभी तक नहीं जागे हैं।