विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के सालासर से शूटर गिरफ्तार

By Rohit KumarEdited By: Prince Sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 07:49 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 07:57 AM (IST)

मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और शूटर को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

HighLights

  1. मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  2. शूटर को राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया पुलिस ने

  3. प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर बहस के दौरान हुई थी हत्या

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपित और शूटर को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है। 13 अक्टूबर को हुई इस वारदात के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार पर हत्या करने का आरोप लगा था।

बताया जा रहा है कि झोटा को सूचना मिली थी कि संबंधित मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे।

24 घंटे में आरोपी होगा गिरफ्तार: डीआईजी

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) हरजीत सिंह ने मंगलवार को भरोसा दिलाया था कि पुलिस टीमें 24 घंटे में मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा था कि इस मामले में एक मुख्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है, परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

drug_punjabs

सोशल मीडिया पर लाइव थे झोटा

बताया जाता है कि झोटा अपने साथियों के साथ घटनाक्रम को इंटरनेट मीडिया पर लाइव कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गोली चलने से परविंदर सिंह झोटा की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

परविंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को लेकर चर्चा में रहते थे। उनकी हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपित की तलाश तेज कर दी थी।

punjab_news (3)

सालासर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

अब मुख्य आरोपित और शूटर को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के संबंध में विस्तृत जानकारी और मामले में आगे की कार्रवाई का ब्योरा सामने आने के बाद अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें- तिहाड़ जेल से पंजाब में आना चाहता है आतंकी हवारा, याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मांगी IB की इनपुट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।