Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बदलेंगे कई गाड़ियों के प्लेटफॉर्म, पुरानी जानकारी के भरोसे न पकड़ें ट्रेन

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 05:29 PM (IST)

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 20 से 25 जुलाई तक पुनर्विकास कार्य के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदले जाएंगे। ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बदलेंगे कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म। फाइल फोटो

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बदलेंगे कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अगर आप 20 से 25 जुलाई के बीच चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले हैं तो स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर जरूर पता कर लें। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदल दिए गए हैं। ऐसे में पुरानी जानकारी के भरोसे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की ओर से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी परियोजना के तहत कॉनकोर्स लेवल पर छत के ऊपर बैलेंस स्ट्रक्चर लगाने के लिए रेलवे प्रशासन दो चरणों में ब्लॉक लेगा। ब्लॉक के दौरान कुछ लाइनों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे।

    पहले चरण में 20 से 22 जुलाई तक रहेगा ब्लॉक

    रेलवे प्रशासन के अनुसार 20, 21 और 22 जुलाई को रोजाना सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक चार-चार घंटे के तीन ब्लॉक लिए जाएंगे। इस दौरान लाइन नंबर-4 (प्लेटफॉर्म-3), लाइन नंबर-5 (प्लेटफॉर्म-4), लाइन नंबर-6 (प्लेटफॉर्म-5), लाइन नंबर-7 (नो प्लेटफॉर्म) और लाइन नंबर-8 (प्लेटफॉर्म-6) पर कार्य होगा।

    इस अवधि में इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले रहेंगे

    12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-6 की जगह प्लेटफॉर्म-2
    14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-2 की जगह प्लेटफॉर्म-1
    15531 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-3 की जगह प्लेटफॉर्म-1
    12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-2 की जगह प्लेटफॉर्म-3
    14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-2 की जगह प्लेटफॉर्म-3

    खबरें और भी

    दूसरे चरण में 23 से 25 जुलाई तक फिर रहेगा ब्लॉक

    23, 24 और 25 जुलाई को भी रोजाना सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक चार घंटे के तीन ब्लॉक लिए जाएंगे। इस दौरान लाइन नंबर-6 (प्लेटफॉर्म-5), लाइन नंबर-7 और लाइन नंबर-8 (प्लेटफॉर्म-6) पर निर्माण कार्य होगा।

    इन दिनों निम्न ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले रहेंगे

    12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-2
    14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-1
    12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-3
    14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म-3

    रोजाना हजारों यात्रियों पर पड़ेगा असर

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और बिहार की ओर यात्रा करते हैं। प्लेटफॉर्म बदलने से विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सतर्क रहना होगा। रेलवे का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय स्टेशन की सुविधा के लिए है।

    रेलवे की अपील

    रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर रेलवे पूछताछ केंद्र, स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड, रेलवे कर्मियों अथवा एनटीईएस के माध्यम से अवश्य जांच लें। साथ ही स्टेशन पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कुछ पहले पहुंचें ताकि अंतिम समय में प्लेटफॉर्म बदलने की स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।