विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशिया कप के सितारे अभिषेक और अर्शदीप ने किया पंजाब का नाम रोशन, अब PCA करेगा सम्मानित

By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
Published: Sat, 03 Oct 2026 07:01 PM (IST)

पीसीए एशिया कप में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह को सम्मानित करेगा। पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने इसकी घोषणा की है।

भारतीय टीम के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह।

भारतीय टीम के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह।

HighLights

  1. पीसीए करेगा अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह का सम्मान।

  2. दोनों खिलाड़ियों ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया।

  3. अभिषेक ने सर्वाधिक छक्के लगाए, अर्शदीप की सटीक गेंदबाजी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। एशिया कप में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पंजाब के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह का पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) भव्य सम्मान करेगा। पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

मेहता ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर देश और पंजाब का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों के घरेलू मैदान पर लौटने पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी तारीख और कार्यक्रम की रूपरेखा जल्द ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तय की जाएगी।

अभिषेक ने सर्वाधिक छक्क लगाए

एशिया कप में 300 से अधिक रन बनाए और सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने सुपर-4 मुकाबलों में शानदार अर्धशतक जड़े। पाकिस्तान के खिलाफ 39 गेंदों पर 74 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 37 गेंदों पर 75 रन की आक्रामक पारियां खेलीं

अर्शदीप की सटीक और धारदार गेंदबाजी 

अर्शदीप सिंह ने अपनी सटीक और धारदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। डेथ ओवरों और शुरुआती ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इससे भारतीय टीम को मजबूत बढ़त मिली। उनकी किफायती और विकेट-चटकाऊ गेंदबाजी ने भारत को एशिया कप जीतने में अहम भूमिका निभाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।