विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में अब 21 अगस्त को मिलेगा फ्री पेट्रोल, 'राजा दी किंग' लगाएगा लंगर; इसके बाद मुफ्त iPhone बांटने का है प्लान

Published: Mon, 17 Aug 2026 06:04 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2026 02:20 AM (IST)

राजा दी किंग (राकेश त्रेहन) 21 अगस्त को चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाएंगे, जिसमें दोपहिया/तिपहिया वाहनों को 500 रुपये और चारपहिया वाहनों को 1000 हजार रुपये के कूपन मिलेंगे।

चंडीगढ़ में लगेगा पेट्रोल का लंगर। फाइल फोटो

चंडीगढ़ में लगेगा पेट्रोल का लंगर। फाइल फोटो

HighLights

  1. राजा दी किंग 18 अगस्त को पेट्रोल लंगर लगाएंगे।

  2. दोपहिया को ₹500, चारपहिया को ₹1000 कूपन मिलेंगे।

  3. बिटकॉइन मुनाफे से समाज सेवा, आईफोन लंगर की भी योजना।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अमृतसर के रहने वाले राकेश त्रेहन, जिन्हें लोग राजा दी किंग के नाम से जानते हैं, अब चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने जा रहे हैं। 21 अगस्त को सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित पेट्रोल पंप के बाहर पेट्रोल का लंगर लगाया जाएगा।

इस दौरान दोपहिया और तीन पहिया वाहन चालकों को 500 रुपये का पेट्रोल कूपन दिया जाएगा, जबकि चार पहिया वाहन चालकों को 1000 रुपये का कूपन मिलेगा। राजा दी किंग ने स्वयं इसकी घोषणा की है। पहले यह लंगर 18 अगस्त को लगने वाला था, लेकिन भारी बारिश के चलते लंगर को कैंसिल करना पड़ा। अब लंगर 21 अगस्त को उसी जगह पर लगेगा। 

राजा दी किंग के अनुसार 18 अगस्त को लगाए जाने वाले पेट्रोल लंगर में जरूरतमंद और वाहन चालकों को पेट्रोल के लिए कूपन उपलब्ध करवाए जाएंगे। दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए 500 रुपये तथा चारपहिया वाहनों के लिए 1000 रुपये का कूपन देने की व्यवस्था की गई है। पेट्रोल का यह लंगर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।

500 रुपये के नोट के साथ दिया था पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक

राजा दी किंग इससे पहले भी चंडीगढ़ में अलग-अलग तरह के लंगर लगा चुके हैं। बीते दिनों सेक्टर-8 में लगाए गए लंगर में उन्होंने लोगों को 500-500 रुपये के नोट देने के साथ फास्ट फूड, मैकडॉनल्ड का बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध करवाई थी। वह राशन और भारतीय मुद्रा के लंगर के अलावा पेट्रोल का लंगर भी लगा चुके हैं।

राजा दी किंग का कहना है कि उन पर महामाई की कृपा है और इसी कृपा से वह समय-समय पर लोगों के लिए लंगर लगाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता अमृतसर में कपड़ा व्यापारी थे, जबकि वह स्वयं बिटक्वाइन का कारोबार करते हैं। बिटक्वाइन से होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा वह लोगों की सेवा में खर्च करते हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं राजा दी किंग? जो चंडीगढ़ में लगाएंगे पेट्रोल का लंगर, बिटकॉइन के मुनाफे से बाटेंगे मुफ्त iPhone

आईफोन का भी लगाएंगे लंगर

उन्होंने बताया कि अभी तक अमृतसर और चंडीगढ़ में ही अलग-अलग तरह के लंगर लगाए गए हैं। पेट्रोल के बाद उनका अगला लक्ष्य आईफोन का लंगर लगाने का है। उनके अनुसार यह लंगर भी संभवत: चंडीगढ़ में ही लगाया जाएगा। पेट्रोल के लंगर की घोषणा के बाद अब लोगों की नजर 18 अगस्त के आयोजन पर है।