Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, कल दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 03:20 PM (IST)

    पीएम मोदी शुक्रवार को दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, जिससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

    दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे PM मोदी (फाइल फोटो)

    दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे PM मोदी (फाइल फोटो)


    HighLights

    1. दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

    2. वैष्णो देवी यात्रा का समय 14 से घटकर 6 घंटे हो जाएगा

    3. भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। शुक्रवार को वैष्णो देवी और कश्मीर जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रधानमंत्री मोदी बड़ी सौगात देंगे। वह दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे और लगभग 26,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वह जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

    जींद की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। खास बात है कि पीएम मोदी हरियाणा में 12470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उनकी आधारशिला भी रखेंगे।

    वह लगभग 9,680 करोड़ रुपये की लागत से बने 157.92 किलोमीटर लंबे, चार-लेन वाले और पूरी तरह से एक्सेस-कंट्रोल्ड दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे (पैकेज 1 से 5) को देश को समर्पित करेंगे। यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 667 किलोमीटर लंबे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का हिस्सा है।

    14 घंटे की दूरी छह घंटे में होगी तय

    यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और कटड़ा के बीच यात्रा के समय को लगभग 14 घंटे से घटाकर लगभग 6 घंटे कर देगा, जबकि दिल्ली-अमृतसर की यात्रा का समय लगभग आठ घंटे से घटकर चार घंटे रह जाएगा।

    खबरें और भी

    इस परियोजना से NH-44 (GT रोड) पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होने, श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की संख्या बढ़ने और कॉरिडोर के साथ-साथ औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    हाईवे-7 को भी देश को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

    इसके अलावा प्रधानमंत्री नेशनल हाईवे-7 और NH-344 पर 33.81 किलोमीटर लंबे, चार-लेन वाले और आंशिक रूप से एक्सेस-कंट्रोल्ड अंबाला-काला अंब हाईवे को भी देश को समर्पित करेंगे।

    यह हाईवे अंबाला शहरी क्षेत्र और काला अंब औद्योगिक बेल्ट के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच सड़क संपर्क में सुधार करेगा, पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही को आसान बनाएगा और काला अंब क्षेत्र में उद्योगों के लिए लॉजिस्टिक्स लागत को कम करेगा।

    यह भी पढ़ें- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: रूट, स्पीड और खास बातें जो आपको जाननी चाहिए

    यह भी पढ़ें- देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफर कल से होगा स्टार्ट, न डीजल की खपत न पर्यावरण को नुकसान, जानें किस तकनीक से करेगी काम