Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh Mayor Election 2024: चुनाव परिणाम पर महासंग्राम जारी, प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 01:15 PM (IST)

    मेयर चुनाव से सियासी संग्राम में भूचाल आ गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। भार ...और पढ़ें

    Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन पर महासंग्राम, प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन पर महासंग्राम, प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। मेयर चुनाव से सियासी संग्राम में भूचाल आ गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। भारी संख्या में तैनात कार्यकर्ताओं को कभी लाठी से खदेड़ा जा रहा है तो कभी पानी की बौछारों से पीछा किया जा रहा है। इस बीच भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

    चुनाव परिणाम पर जारी है घमासान

    बता दें, जब से चंडीगढ़ मेयर चनाव का परिणाम घोषित हुआ है तब से यह चुनाव विवादों में घिर गया है। चुनाव को लेकर कभी आम आदमी भी प्रदर्शन कर रही है। वहीं, बीते सोमवार सुप्रीम कोर्ट ने भी चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लोकतंत्र का मजाक बताया। आप और कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी वोट चोर पार्टी है। वह वोटों की चोरी, धांधली एवं गुंडागर्दी कर चुनाव जीतती है