यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Loksabha Election 2024: पंजाब में टक्कर और चंडीगढ़ सीट में गठबंधन, लोकसभा चुनाव के लिए आप-कांग्रेस का सियासी समीकरण
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने स्थानीय तौर पर घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए अलग- अलग एसोसिएशन से राय मांगी है। कांग्रेस के घोषणापत्र में आप की ...और पढ़ें

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। केंद्रीय स्तर के बाद अब कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर घोषणा पत्र तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए अलग-अलग एसोसिएशन के अलावा प्रतिष्ठित लोगों से राय मांगी जा रही है। आम आदमी पार्टी ने शहर की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी है। बेशक आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी। लेकिन आम आदमी पार्टी की गारंटी को कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी का हर घर को 20 हजार लीटर निशुल्क पानी मुहैया करवाने की गारंटी को कांग्रेस के घोषण पत्र में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही मुफ्त पार्किंग की गारंटी को भी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। इन दोनों को आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गारंटी कहते हुए प्रचार करते हैं। साल 2021 दिसंबर में में हुए नगर निगम चुनाव में आप ने इन गारंटियों को अपने घोषणापत्र में शामिल करके कांग्रेस और भाजपा के मुकाबले सबसे ज्यादा पार्षद जीते थे।
घोषणापत्र के लिए कमेटी का होगा गठन
घोषणापत्र का मौसदा तैयार करने की जिम्मेवारी कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की की ओर से पार्टी नेताओं को दी गई है। कांग्रेस के अनुसार, घोषणापत्र जारी करने से पहले शहर के अलग अलग संगठनों के अलावा बुद्दिजीवियों की राय भी ली जाएगी। उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद तालमेल कमेटी का गठन किया जाएगा जिसमे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता शामिल किए जाएंगे, जबकि पंजाब में स्थिति विपरीत रहेगी।
यहां पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं वहां पर वह एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अपना अलग अलग घोषणापत्र जारी करेंगे। जबकि दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में भी आप का कांग्रेस के साथ गठबंधन है।
खबरें और भी
14 अप्रैल के बाद कांग्रेस उम्मीदवार करेगी घोषित
14 अप्रैल के बाद पंजाब के साथ ही चंडीगढ़ की एक मात्र सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा करेगी। उम्मीदवार तय करने के लिए आम आदमी पार्टी ने भी अपनी राय दी है। कांग्रेस ने भाजपा के साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जारी संकल्प पत्र का भी अध्ययन कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, भाजपा ने संकल्प पत्र के हिसाब से 90 फीसद से ज्यादा काम नहीं किए हैं जिस कारण शहरवासियों की परेशानियां बढ़ी हुई है।
आप ने चंडीगढ़ की सीट गठबंधन के तौर पर छोड़ी
ऐसे में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार तय होने के बाद भाजपा को घेरने का निर्णय लिया है। कांग्रेस संगठनात्मक तौर पर भाजपा से कमजोर है लेकिन आप के संगठन और कार्यकर्ता का चंडीगढ़ कांग्रेस को फायदा मिलेगा। इस साल चंडीगढ़ नगर निगम का मेयर चुनाव आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मदद से जीता है। इसलिए भी चंडीगढ़ की सीट आप ने गठबंधन के तहत कांग्रेस के लिए छोड़ी है।
घोषणापत्र में ली जाएगी आप का सुझाव
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि उम्मीदवार तय होने बाद स्थानीन स्तर के मुद्दों पर पार्टी घोषणापत्र जारी करेगी। पार्टी ने घोषणापत्र तैयार करना शुरू कर दिया है। शहरवासियों के सुझाव भी मांगे जाएंगे। घोषणापत्र में आम आदमी पार्टी की राय भी ली जाएगी। आप के हर घर को 20 हजार निशुल्क पानी और पार्किंगों को मुफ्त करने की गारंटी को भी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा ।जो घोषणापत्र होगा वह गठबंधन का होगा।
बेशक भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है लेकिन जीत कांग्रेस के उम्मीदवार की होगी। भाजपा ने साल 2019 में जो संकल्प पत्र जारी किया था उस पर भी जनता उनसे जवाब मांगेगी क्योंकि उसमे से एक भी वायदा भाजपा ने पूरा नहीं किया है। भाजपा को यह बताना चाहिए कि उन्होंने अपने संकल्प पत्र में किए गए वायदों में से कौन कौन से काम किए हैं।