मोहाली में सियासी तेज, वार्ड-40 में भाजपा प्रत्याशी के पिता पर चुनावी प्रचार के दौरान हमला
मोहाली के वार्ड-40 में भाजपा प्रत्याशी गौतम गिरीश लड्ढड़ के पिता एस.आर. लड्ढड़ पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। ...और पढ़ें
-1778743502514_m.webp)
मोहाली के वार्ड-40 में बीजेपी प्रत्याशी के पिता पर हमला (फोटो: जागरण)
HighLights
मोहाली वार्ड-40 में भाजपा प्रत्याशी के पिता पर हमला।
रिटायर्ड आईएएस एस.आर. लड्ढड़ पर प्रचार में मारपीट।
भाजपा ने एसएसपी मोहाली से सख्त कार्रवाई की मांग।
जागरण संवाददाता, मोहाली। नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड-40 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी गौतम गिरीश लड्ढड़ के पिता पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे सेक्टर-77 में डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एस.आर. लड्ढड़ के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।
बताया जा रहा है कि एस.आर. लड्ढड़ जो पूर्व आईएएस रह चुके हैं , अपने बेटे भाजपा प्रत्याशी गौतम गिरीश लड्ढड़ के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के साथ कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
इस मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक और मजबूती के साथ अपना प्रचार जारी रखें।
उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली को दे दी गई है। संजीव वशिष्ठ ने कहा कि एसएसपी मोहाली ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और आरोपियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे।