विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PU में LLB प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी; जून के आखिरी सप्ताह में परीक्षा, इस तारीख तक करें आवेदन

Published: Fri, 08 May 2026 06:10 PM (IST)

पंजाब यूनिवर्सिटी ने एलएलबी प्रोफेशनल तीन वर्षीय कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 28 जून को आयोजित करने का शेड्यूल जारी ...और पढ़ें

एलएलबी  प्रवेश परीक्षा का प्रास्पेक्टस और आवेदन फार्म ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए।

एलएलबी  प्रवेश परीक्षा का प्रास्पेक्टस और आवेदन फार्म ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए।

HighLights

  1. प्रवेश परीक्षा 28 जून को, आवेदन 13 जून तक।

  2. एलएलबी कोर्स के लिए 300 सीटें उपलब्ध।

  3. एडमिट कार्ड 23 जून से उपलब्ध होंगे।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने एलएलबी प्रोफेशनल तीन वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले पीयू -पीजीएलएडब्लयू एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। पीयू की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा 28 जून को आयोजित की जाएगी।

पीयू प्रशासन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का प्रास्पेक्टस और आवेदन फार्म आनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पीयू -पीजीएलएडब्लयू एडमिशन पोर्टल पर जाकर 13 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से 15 जून तक जमा करवाना होगा, जबकि आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून निर्धारित की गई है।

पीयू के विधि विभाग में एलएलबी कोर्स के लिए 300 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर, यूआइएल पीयू रीजनल सेंटर, पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरि रीजनल सेंटर, होशियारपुर में 60-60 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग और पीयू कर्मचारियों के वार्ड्स को प्रवेश परीक्षा शुल्क में रियायत प्राप्त करने के लिए आवेदन फार्म की हार्ड कापी आवश्यक दस्तावेजों सहित 19 जून तक सहायक रजिस्ट्रार, सीईटी सेल, अरुणा रंजीत चंद्रा हाल, पीयू चंडीगढ़ में जमा करवानी होगी।

एडमिट कार्ड 23 जून से वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने फीस जमा करवा दी है लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए, वे 25 जून को शाम चार बजे तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म पूरा कर सकेंगे।

ऐसे उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 26 जून को सीईटी सेल द्वारा मैन्युअली जारी किए जाएंगे। पीयू अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तों, प्रास्पेक्टस और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।