विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकित बिढान बने PU के सरताज, भाजपा की ABVP की लगातार दूसरी बार जीत; शिअद की सोई का था समर्थन

Published: Mon, 31 Aug 2026 11:29 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2026 06:46 PM (IST)

पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। पीयू में एबीवीपी ने ...और पढ़ें

जीत के बाद जश्न मनाते एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थी। फोटो : उपेंद्र सेन गुप्ता

जीत के बाद जश्न मनाते एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थी। फोटो : उपेंद्र सेन गुप्ता

HighLights

  1. आम आदमी पार्टी की एएसएपी का दूसरा स्थान।

  2. कांग्रेस की एनएसयूआई तीसरे नंबर पर रही। 

  3. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए ये नतीजे अहम।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने लगातार दूसरी बार जीत का परचम फहराया है। अंकित बिढान ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है।

एबीवीपी को स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने समर्थन दिया था। पीयू में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के गठबंधन की जीत को आने वाले समय में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है।

पीयू के छात्र संघ चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की स्टूडेंट विंग एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) दूसरे और कांग्रेस की नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) तीसरे नंबर पर रही। जीत के बाद अंकित बिढान ने झाडू बिखेरकर जश्न मनाया। पिछले चुनाव में एबीवीपी ने अकेले चुनाव लड़ा था और गौरव वीर सोहल ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की थी।

3340

पीयू और उससे जुड़े छह कॉलेजों में सोमवार को सुबह साढ़े 9 से दोपहर 12 बजे तक मतदान हुआ। वोटिंग व काउंटिंग के दौरान पीयू और कॉलेजों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे। सेंटर फार द स्टडी ऑफ सोशल इंक्लूजन विभाग के अंकित बिढान ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और जीत दर्ज की।

अंकित हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एएसएपी के आदिल बराड़ को 512 मतों से हराया। तीसरे स्थान पर एनएसयूआई के गुरमन सिंह सिद्धू रहे। 

इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर यूडीएफ-एएसएपी-इनसो गठबंधन के अरमान सिंह भिंडर ने 3,322 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने एनएसयूआई की प्रत्याशी आकांक्षा ठाकुर को 504 वोटों से हराया।

सचिव पद पर एनएसयूआई-एसएफ-हिमसू-एचएसए गठबंधन के समर्थन से ध्यान सिंह विजयी रहे। ध्यान सिंह ने अपना नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया था।

बाद में उन्हें एनएसयूआई-एसएफ-हिमसू-एचएसए गठबंधन ने समर्थन दिया था। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर एएसएपी-पीयूडीएफ-इनसो गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे विशाल बामल ने बाजी मारी।

प्रधान पद किसको कितने वोट 

प्रत्याशी संगठन वोट
अंकित बिढान एबीवीपी 3149
आदिल बराड़ एएसएपी 2637
गुरमन सिंह सिद्धू एनएसयूआई 2263
दर्शनप्रीत सिंह  सथ 1387

110

पीयू के लॉ डिपार्टमेँट के बाहर हंगामा

मतदान के दौरान प्रत्याशी और उनके संगठन के समर्थक वोटर्स को अपने पक्ष में वोट करने के प्रयास में जुटे रहे। वहीं, पीयू के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप था कि वोटिंग का समय सुबह 11 बजे तक था, लेकिन गेट को सुबह 10 बजे ही बंद कर दिया गया।

छात्रों का कहना है कि कई विद्यार्थी दूर-दराज से आए थे और रास्ते में जाम में फंसने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाए। गेट समय से पहले बंद होने के चलते वे मतदान नहीं कर सके, जिससे छात्रों में रोष फैल गया। छात्रों ने मौके पर नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। उन्हाेंने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

560

पुलिस लॉ डिपार्टमेंट से मत पेटी लेकर जाने लगी थी, जिसकाे विद्यार्थियों ने जाने नहीं दिया। मतदान शुरू नहीं होने से विद्यार्थियों में नाराजगी है। उन्हें तरह-तरह के आश्वासन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।

डीएसडब्ल्यू भी समझाने पहुंचे हैं। जब छात्र नहीं माने तो पुलिस की मौजूदगी में जबरदस्ती मत पेटियां ले जाई गई, लेकिन छात्रों को मतदान के लिए समय नहीं दिया गया। इसके बाद दोहपर एक बजे से ही नतीजे आने शुरू हो गए थे।

230

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन में परनीत जीतीं

ch3

सेक्टर-45-बी स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन में 40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष की परनीत कौर और और सचिव पद पर बीकॉम तृतीय वर्ष की आशिका निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

उपाध्यक्ष पद पर बीकॉम द्वितीय वर्ष की दित्या गुप्ता ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कनिष्का शर्मा को हराकर जीत दर्ज की। इसी तरह संयुक्त सचिव पद पर बीकॉम द्वितीय वर्ष की प्रिंसेस ने हरवीर वर्मा को पराजित कर जीत हासिल की।

सेक्टर-26 के एसजीजीएससी में नवजोत प्रधान

430

सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज (एसजीजीएससी) में कॉलेज स्टूडेंट फ्रंट (सीएसएफ) के नवजोत सिंह प्रधान बने हैं। इसी पैनल से अर्षप्रीत सिंह को उपाध्यक्ष, दक्ष शर्मा को सचिव और झलक मल्होत्रा को संयुक्त सचिव चुना गया है।

एसडी कॉलेज में अभिराज की जीत

140

सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में अभिराज सिंह ने अपने सिर प्रधानी का सेहरा बांधा। यहां एसडीसीयू का दबदबा रहा और पूरे पैनल ने जीत दर्ज की। सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में वनिका चौधरी अध्यक्ष पद पर जीतीं। 

वहीं, सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज एचएसए के दीपांशु प्रधान चुने गए। यहां वोटो की काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने हंगामा किया।

सेक्टर-46 पीजीजीसी में परमिंदर बने अध्यक्ष

सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी) में बीए सेकंड ईयर के परमिंदर सिंह निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किए गए। बीए प्रथम वर्ष के करणप्रीत सिंह को सचिव चुनाव गया। करीब 25 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सेक्टर-11 के गर्ल्स कॉलेज में भव्या शर्मा अध्यक्ष 

सेक्टर-11 स्थित पीजी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में बीए तृतीय वर्ष की भव्या शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है। उनकी ही कक्षा की कुमारी खुशी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। बीकॉम द्वितीय वर्ष की फाजिया सिद्दू महासचिव और बीसीए तृतीय वर्ष की माही संयुक्त सचिव निर्वाचित हुई हैं।

पांच कॉलेजों में प्रधान पद पर मतदान नहीं

सेक्टर-50 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर कॉमर्स, सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज, सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन, सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन और सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में प्रधान पद पर एक-एक उम्मीदवार ही मैदान में था। शहर के 11 में से इन पांच कॉलेजों में प्रधान पद के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। यहां शुक्रवार को उनके नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई। 

कॉलेजों में मतदान प्रतिशत

  • सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज- 25 प्रतिशत
  • सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज-37 प्रतिशत
  • सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन- 32 प्रतिशत
  • सेक्टर-10 स्थित डीएवी काॅलेज 40 प्रतिशत 
  • पीजीजीसी-11 में 33 प्रतिशत 
  • जीसीजी-42 और जीसीजी-11 में 25 से 28 प्रतिशत 
  • पीजीजीसी-46 में भी मतदान प्रतिशत कम रहा, हालांकि यह मतदान सिर्फ सचिव पद के लिए ही हुआ।

त्योहारों के कारण कम हुआ रुझान

छात्र संगठनों और कॉलेजों से जुड़े लोगों का मानना है कि लगातार त्योहारों और छुट्टियों का असर भी मतदान पर पड़ा है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और आगामी 4 सितंबर को जन्माष्टमी के चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी शहर से बाहर गए हुए हैं। ऐसे में कॉलेज पहुंचने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी प्रभावित हुई, जिसका सीधा असर मतदान प्रतिशत पर दिखाई दिया।

किस कॉलेज में किसको मिली कमान

क्रमांक काॅलेज का नाम प्रेसिडेंट वाइस प्रेसिडेंट सचिव संयुक्त सचिव
1 जीसीजी-42 वाणिका चौधरी आशी गुलिया भानवी कीर्ति
2 जीसीजी-11 भव्या शर्मा कुमारी खुशी फ़ज़ा सिद्धु माही
3 एमसीएम डीएवी-36 गुरलीन कौर मन्नत सरगम पसरीचा कोई नहीं
4 डीएवी सेक्टर-10 दीपांशु अभय संधू शाश्वत ठाकुर अनमोल नेता
5 एसडी कालेज-32 अभिराज सिंह तुषार आर्यन रतन युगराज बिंदल
6 देव समाज-45 परनीत कौर दिव्या गुप्ता आशिका प्रिंसी
7 पीजीजीसी-11 प्रदीप पोस्वत हरसिमरन कौर आदितिका कैथ कर्ण प्रताप सिंह
8 पीजीजीसी-46 परमिंदर सिंह कर्णप्रीत सिंह कोई नहीं कोई नहीं
9 कॉमर्स काॅलेज-50 प्रिंस साहिबजोत सिंह कोई नहीं कोई नहीं
10 एसजीजीएस काॅलेज-26 नवजोत सिंह अर्षप्रीत सिंह दक्ष शर्मा झलक मल्होत्रा
11 एसजीजीएससीडब्ल्यू-26 आस्था पंवार आरती जायसवाल श्वाया सूद नंदनी