Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जेल से चलाएंगे सरकार...', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले CM भगवंत मान- अनुमति के लिए लेंगे हाई कोर्ट का रुख

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 09:00 PM (IST)

    Arvind Kejriwal Arrest दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में पंजाब के सीएम भगवंत मान उनका पू ...और पढ़ें

    'जेल से चलाएंगे सरकार...', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले CM भगवंत मान
    'जेल से चलाएंगे सरकार...', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले CM भगवंत मान

    HighLights

    1. आबकारी नीति मामले में दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार किया गया है
    2. इस मामले में पंजाब के सीएम मान केजरीवाल का पूरा समर्थन दे रहे हैं
    3. उन्होंने कहा कि जेल से सरकार चलाने के लिए वे हाई कोर्ट का रुख लेंगे

    पीटीआई, चंडीगढ़। (Delhi CM Kejriwal Arrest): आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आबकारी नीति मामले में अब केजरीवाल ने हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली मुख्यमंत्री के समर्थन में नई दिल्ली में हैं।

    केजरीवाल की जगह कोई नहीं ले सकता: मान

    पीटीआई के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने शनिवार को कहा कि अगर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा गया, तो वे जेल से ही सरकार चलाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि फिर सरकार वहीं से चलाएंगे।

    भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) में केजरीवाल की जगह कोई नहीं ले सकता। मान ने एक साक्षात्कार में पीटीआई से कहा कि यह कहीं नहीं लिखा है कि कोई सरकार जेल से नहीं चल सकती।

    जेल से चलाएंगे सरकार

    वहीं 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजे जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है। भगवंत मान ने कहा कि कानून कहता है कि वह दोषी पाए जाने तक जेल से काम कर सकता है। हम जेल में कार्यालय स्थापित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से अनुमति मांगेंगे और सरकार काम करेगी।

    उन्होंने कहा कि आप में केजरीवाल की जगह कोई नहीं ले सकता क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से पार्टी बनाई है और वह इसके वरिष्ठ संस्थापक सदस्य हैं।

    यह भी पढ़ें- नन्हे सिद्धू का गृह प्रवेश... स्वागत के लिए सैकड़ों में जुटे लोग; भाई का Sidhu Moosewala की स्मारक पर टिकवाया माथा

    खबरें और भी