'तुझे शर्म नहीं आई, बेटी की उम्र की लड़की...' सुखपाल खैहरा पर बरसीं AAP नेता गायत्री बिश्नोई
आम आदमी पार्टी की नेता गायत्री बिश्नोई ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा पर पलटवार करते हुए उन्हें अपनी बेटी की ...और पढ़ें

मनीष सिसोदिया पर आरोपों पर भड़कीं AAP सह-प्रभारी गायत्री बिश्नोई।
HighLights
गायत्री बिश्नोई ने सुखपाल खैहरा के आरोपों को 'नीच हरकत' बताया
बेटी की उम्र की लड़की पर टिप्पणी के लिए खैहरा को लताड़ा
बिश्नोई ने सुखपाल खैहरा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में कुछ महीनो के बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मगर उससे पहले ही राजनीतिक माहौल एक दम से गर्म हो गया है। हाल ही में पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा आप पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया पर किसी दूसरी औरत के साथ रहने के आरोप लगाए हैं।
इसी बीच आम आदमी पार्टी की नेता गायत्री बिश्नोई ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी कर सुखपाल खैहरा को खूब खरी-खोटी सुनाई है। गायत्री ने सुखपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। विस्तार से जानते हैं कौन हैं गायत्री बिश्नोई और उन्होंने वीडियो में क्या कहा?
कौन हैं गायत्री बिश्नोई?
गायत्री बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के छोटे से गांव भलीसर की रहने वाली हैं। अभी वो आम आदमी पार्टी की तेज-तर्रार नेता हैं। बता दें कि वर्तमान में वह पंजाब में AAP की सह-प्रभारी (State Observer) की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, साथ ही पार्टी ने उन्हें राजस्थान में महिला विंग का कार्यभार भी दे रखा है।
सुखपाल खैरा! तू इतना कमीना आदमी है ना, कि तू अपनी बेटियों की उम्र की लड़की को भी नहीं छोड़ता है। कैसा घटिया इंसान है तू! ‘थू’ है तुझ पर। तूने मेरे करैक्टर पर लांछन उठाया है ना।
— Gayatri bishnoi (गायत्री बिश्नोई)🇮🇳 (@GayatriBishnoi_) September 25, 2026
पहले तो तू देख मैं कहाँ रहती हूँ।
और देखता रह। तुझे तो मैं अब जेल भिजवा कर ही दम लूँगी।… pic.twitter.com/iRajeHG2xZ
गायत्री बिश्नोई ने सुखपाल खैहरा को दिया मुंहतोड़ जवाब
गायत्री बिश्नोई ने अपने वीडियो में कहा है कि सुखपाल खैरा तुझे शर्म नहीं आई थोड़ी भी। तू अपनी बेटी की उम्र की लड़की के लिए इतनी गंदी-गंदी बात कह रहा है। गायत्री ने वीडियो में अपने माता-पिता दिखाए और बताया कि उनके पिता हार्ट पेशेंट हैं, इसलिए वो 959 डॉक्टर बलवीर की कोठी में रहती हैं।
जेल भेजकर लुंगी दम
सुखपाल खैरा के आरोपों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए गायत्री बिश्नोई ने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर किसी महिला की गरिमा और चरित्र को सार्वजनिक रूप से चोट पहुंचाना बेहद नीच हरकत है। उन्होंने कहा- मैं अपने मां-बार के साथ रहती हूं और पंजाब की जनता के लिए काम कर रही हूं। तेरे को शर्म नहीं आई मेरे बारे में गंदी बात बोलने में।
गायत्री ने आगे कहा कि वो दिखाएगी कि वो कहां रहती है। साथ ही ये भी कहा कि तुझे मिर्च लग रही है कि लोग कैसे यहां आकर पंजाब के लोगों के लिए भला कर रहे हैं। मैं तुझे कोर्ट में घसीटकर ही दम लुंगी। तेरे को जेल में हीं सड़ाया न तो कहना। तूने बहुत गलत जगह पंगा लिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।